Author: प्रकाश कुमार यादव
छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में कांग्रेस संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही गुटबाजी खुलकर सड़क पर आ गई है। पार्टी के भीतर दो धड़े साफ़ तौर पर उभरकर सामने आ गए हैं — एक पक्ष पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के पुत्र को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में सक्रिय है, जबकि दूसरा पक्ष परिवारवाद और एकाधिकार की राजनीति का खुला विरोध कर रहा है। एकतरफा बैठक से मचा बवाल छुरा के स्थानीय रेस्ट हाउस में हाल ही में कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई, जिसमें शैलेन्द्र साहू के नाम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए…
छुरा जनपद पंचायत के प्रभारी सतीष चन्द्रवंशी ने ठुकराया हाईकोर्ट का आदेश, अवैधानिक नियुक्ति को बताया वैध छुरा (गंगा प्रकाश)। हाईकोर्ट की अवमानना – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के स्पष्ट आदेश के बावजूद छुरा जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सतीष चन्द्रवंशी ने न्यायालय की अवमानना करते हुए अवैधानिक नियुक्ति को वैध ठहराकर मनमानी की मिसाल पेश की है। दरअसल, यह पूरा मामला जनपद पंचायत छुरा के सहायक ग्रेड- 3 के एकमात्र स्वीकृत पद से जुड़ा है। इस पद पर पहले से पदस्थ पुनेश्वर सेन की सेवा समाप्त कर 1 अक्टूबर 2024 को नागेश साहू को नियुक्त…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद जिले में सक्रिय प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के तीन सक्रिय और एक-एक लाख रुपये के ईनामी माओवादी — नागेश उर्फ रामा कवासी, जैनी उर्फ देवे मडकम और मनीला उर्फ सुंदरी कवासी ने हथियार सहित पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। तीनों माओवादी लंबे समय से डीजीएन डिवीजन और सीनापाली एरिया कमेटी के तहत सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह आत्मसमर्पण राज्य शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति तथा गरियाबंद पुलिस की निरंतर अपील और दबावपूर्ण कार्रवाई…
छुरा (गंगा प्रकाश)। एक तरफ़ शासन और सुप्रीम कोर्ट ने जर्दा गुटखा और तंबाकू मिश्रित उत्पादों की बिक्री पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ़ छुरा नगर और आसपास के ग्रामीण अंचल में यह “मौत का कारोबार” बेधड़क चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध धंधा बड़े किराना व्यापारियों और राजनीतिक सरंक्षण में फल-फूल रहा है। स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग की चुप्पी इस पूरे प्रकरण को और संदिग्ध बना रही है। बैन के बावजूद खुलेआम बिक रहा गुटखा शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जर्दा और तंबाकू मिश्रित किसी भी पान…
छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY) गरीब और बेघर परिवारों को पक्का घर दिलाने के लिए चलाई जाती है। लेकिन गरियाबंद जिले के छुरा जनपद पंचायत में यह योजना गरीबों का सहारा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों के लिए “नोट छापने की मशीन” बन चुकी है। मामले छोटे नहीं हैं, बल्कि इतने बड़े हैं कि अब सवाल केवल पंचायत सचिव या आवास मित्र तक सीमित नहीं रहे। पूरे मामले में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, जिला कलेक्टर बी.एस. उईके और राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू तक पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : अगर पीएम…
छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में किसानों की मेहनत और विश्वास से खिलवाड़ का बड़ा मामला उजागर हुआ है। रानीपरतेवा स्थित शुभम कृषि केन्द्र के संचालक पर आरोप है कि उसने ग्राम लोहझर निवासी किसान यशवंत यादव को एक्सपायर्ड दवा थमा दी। किसान ने यह दवा अपनी फसल को “माहू” बीमारी से बचाने के लिए खरीदी थी। कीमत भी मामूली नहीं थी—करीब 7 से 8 हजार रुपये। दवा का नाम है – Benzilla Insecticide (TATA Product) जारी दिनांक (MFD): 04/10/2023 वैधता समाप्ति (EXP): 02/10/2025 स्पष्ट है कि दुकानदार ने किसान को वह दवा बेची जो सिर्फ कुछ दिनों की वैधता बची…
छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर लगातार बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। छुरा जनपद पंचायत क्षेत्र में जो खुलासा हुआ है, उसने पूरे जिले की राजनीति और प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामला ग्राम पंचायत सोरिद का है, जहां कांग्रेस नेता और किराना व्यवसायी चित्रसेन डड़सेना ने खुद आगे आकर बताया कि उनकी पत्नी हिरा बाई डड़सेना, जो कि प्राथमिक विद्यालय सोरिद में प्रधान पाठक (हेडमास्टर) हैं, सरकारी सेवा में होने के बावजूद पीएम आवास योजना का लाभ उन्हें दिया गया और मकान भी बनकर तैयार हो गया। पत्नी सरकारी…
धार्मिक पर्यटन स्थल के मोड़ पर खड़ी रोड रोलर से टकराई बाइक, भीषण टक्कर से मचा हड़कंप छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल जतमई माता मंदिर में बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच अचानक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंदिर परिसर के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे खड़ी रोड रोलर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे…
छुरा (गंगा प्रकाश)। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू और सिगरेट की खुलेआम बिक्री की शिकायतों पर आखिरकार गरियाबंद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छुरा थाना पुलिस ने सोमवार को अचानक चेकिंग अभियान चलाया और नौ दुकानदारों पर कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत चालानी कार्यवाही की। सरप्राइज चेकिंग से मचा हड़कंप 30 सितम्बर को थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित किराना दुकानों और पान ठेलों पर दबिश दी। चेकिंग के दौरान कई दुकानदार गुटखा, जर्दा और सिगरेट बेचते हुए पकड़े गए। नतीजतन 9 दुकानदारों पर तत्काल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोविंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर मज़बूती से कदम बढ़ा चुका है। उन्होंने गरजते हुए कहा – अब केवल सपने देखने का समय नहीं है, अब आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लेने और उसे जीने का समय है। तिवारी का मानना है कि देश को सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। चाहे वह कर सुधारों के ज़रिए हो, या फिर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के माध्यम से। जीएसटी सुधार : आम जनता और अगली पीढ़ी के लिए वरदान गोविंद…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
