Author: प्रकाश कुमार यादव

Cg news: आवारा मवेशियों से मुक्ति, नशे के खिलाफ जनजागरूकता की हुंकार: गरियाबंद में कलेक्टर उइके के नेतृत्व में सख्त कदम, जनता को सुरक्षित और नशामुक्त समाज की सौगात गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आवारा मवेशियों से मुक्ति, नशे के खिलाफ जनजागरूकता की हुंकार गरियाबंद जिले में अब सड़कों पर आवारा मवेशियों की मनमानी और खुले वाहनों में लोगों की खतरनाक सवारी पर सख्ती शुरू हो गई है। साथ ही, नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग का बिगुल बज चुका है। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित एक अहम बैठक में कलेक्टर बी.एस. उइके ने सड़क सुरक्षा समिति और नशामुक्त भारत…

Read More

Cg: गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ छेड़ा गया निर्णायक अभियान प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश: गांव-गांव में गूंजेगी मुनादी, नशीली दवाओं की आपूर्ति पर लगेगी लगाम गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की बढ़ती समस्या को लेकर शासन गंभीर हो गया है। इस दिशा में decisive और ठोस कदम उठाते हुए जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज कलेक्टोरेट सभागार में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशीली दवाओं, अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की आपूर्ति,…

Read More

Cg: समाधान शिविर बना सुशासन का प्रतीक – 4680 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने कहा – “जनता के द्वार तक सरकार की पहुँच, यही है सुशासन तिहार का असली मकसद” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। समाधान शिविर बना सुशासन का प्रतीक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत गरियाबंद जिले में एक अभूतपूर्व पहल देखने को मिली जब विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत कोचवाय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में हजारों ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया गया। कोचवाय सहित आसपास के गाँवों – बारूका, बेहराबुड़ा, घुटकुनवापारा, कस, हरदी, कसेरू, कोकड़ी,…

Read More

CG:“संवेदनशील प्रशासन की संजीवनी बनी अनुकंपा नियुक्ति — चन्द्रशेखर ध्रुव को मिला रोजगार, परिवार को मिला सहारा” ग्राम कोचवाय के समाधान शिविर में प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सौंपी नियुक्ति, गरियाबंद में शासन की संवेदनशील नीति का दिखा असर गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। संवेदनशील प्रशासन की संजीवनी बनी अनुकंपा नियुक्ति गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन एक संवेदनशील और जनहितैषी पहल को साकार रूप दे रहा है। अनुकंपा नियुक्ति जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित निर्णय लेकर न केवल दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को राहत दी जा रही है, बल्कि शासन की गरिमा और मानवता की…

Read More

Brekings:लैलूंगा में सरकारी सिस्टम हुआ फेल – सड़क पर तड़पता रहा युवक, पत्रकार ने बचाई जान! 108 एम्बुलेंस नदारद, 112 वाहन ठप – छत्तीसगढ़ की आपात सेवाएं ICU में! लैलूंगा/रायगढ़(गंगा प्रकाश)। लैलूंगा के आदिवासी बहुल क्षेत्र में शुक्रवार को जो हुआ, उसने पूरे सिस्टम की सांसें उखाड़ दीं। एक सड़क हादसे में घायल युवक सड़क पर खून से लथपथ घंटों तड़पता रहा, लेकिन ‘आपात सेवा’ नामक सरकारी ढांचा सिर्फ तमाशबीन बनकर रह गया। न 108 एम्बुलेंस पहुंची, न 112 पुलिस वाहन! आखिरकार एक पत्रकार ने इंसानियत दिखाते हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई। यह घटना न सिर्फ…

Read More

Cg: गरियाबंद में आज मातृत्व सुरक्षा का महा आयोजन! हर गर्भवती महिला को मिलेगा विशेषज्ञों का साथ, जांच, दवा और परामर्श—all फ्री! गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले की सभी गर्भवती महिलाओं के लिए एक बड़ी और बेहद अहम खबर सामने आई है। 24 मई को जिला अस्पताल गरियाबंद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व विशेष अभियान (PMSMA) के तहत एक विशाल और सुनियोजित मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें न केवल फ्री मेडिकल जांच की सुविधा होगी बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में चलाए जा…

Read More

Chhattisgarh: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ “देशभक्ति का सैलाब बना तिरंगा यात्रा: गरियाबंद में सफलता पर गूंजे जयकारे, बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति की बयार” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर गरियाबंद की धरती पर शुक्रवार को ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि भारत माता के सम्मान और देश की संप्रभुता के लिए यह ज़िला भी कभी पीछे नहीं रहेगा। बारिश की परवाह किए बिना सैकड़ों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर की सड़कों पर जब ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ कदम बढ़ाए, तो माहौल पूरी तरह देशभक्ति में रंग…

Read More

CG:डिजिटल क्रांति की ओर छुरा के शिक्षक: ICT और डिजिटल क्लासरूम प्रशिक्षण से सजेगा भविष्य का शिक्षा तंत्र छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। डिजिटल क्रांति के शिक्षा क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत हो चुकी है, जो पारंपरिक ब्लैकबोर्ड-चॉक की पढ़ाई को अब स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल टूल्स से जोड़ने जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान, रायपुर के आदेशानुसार और डीजी दुनिया परियोजना के अंतर्गत छुरा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक अब डिजिटल युग के अनुरूप खुद को तैयार कर रहे हैं। 19 मई से शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण शिविर आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला, छुरा में 19 मई से शुरू हुए दो…

Read More

Brekings: गरियाबंद में चमत्कारी उपचार बना मौत का बहाना: झाड़-फूंक, जबरन धर्मांतरण और हैवानियत से गई युवती की जान, आरोपी महिला गिरफ्तार गरियाबंद/राजिम(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में अंधविश्वास, झाड़-फूंक और कथित धर्मांतरण की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक 41 वर्षीय महिला पर आरोप है कि उसने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती का इलाज करने का झांसा देकर उसे अपने घर में रखा, प्रताड़ित किया, जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया और इलाज के नाम पर ऐसे हैवानियत भरे तरीके अपनाए कि युवती की मौत हो गई। यह मामला सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस…

Read More

Cgnews: सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति की खुली पोल: चाकाबुड़ा पंचायत में लाखों की लूट, गिनती भर लाइट के नाम पर 3.21 लाख हज़म! सचिव-सर्पंच की मिलीभगत से पंचायत को लगाया गया बड़ा चूना, ग्रामीणों ने खोला भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा कटघोरा/कोरबा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सरकार की “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस”नीति की भी हवा निकाल दी है। मामला है पंचायत में स्ट्रीट लाइट के नाम पर…

Read More