Author: प्रकाश कुमार यादव
गरीब से वसूले 15,500 रुपये, चार साल बाद भी अधूरा पड़ा मकान – जांच पर भी उठ रहे सवाल! छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले का छुरा जनपद पंचायत क्षेत्र इन दिनों भ्रष्टाचार की गहरी परतों में दबा नजर आ रहा है। पंचायत से लेकर जनपद तक योजनाओं को पिसाई का जरिया बना लिया गया है। एक ओर सरकार गरीबों को पक्के मकान का सपना दिखाती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार लोग उन्हीं गरीबों की जेब काटने और योजना को लूटने में लगे हैं। ताज़ा खुलासा ग्राम पंचायत रूवाड़ के आश्रित ग्राम लादाबाहरा से सामने आया…
बोले – रणभूमि हो या रनभूमि, भारत का जवाब हमेशा करारा रहेगा रायपुर (गंगा प्रकाश)। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का रोमांचक फाइनल खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत ने न सिर्फ करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों के दिलों को जीत लिया, बल्कि पूरे देश को उत्साह और गर्व से सराबोर कर दिया। दिल्ली, मुंबई, रायपुर से लेकर छोटे-छोटे कस्बों और गांवों तक में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाज़ी की चमक और भारत माता के…
राजधानी में गरबा की धूम, संस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम रायपुर (गंगा प्रकाश)। नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर पूरी तरह गरबा की रंगीनियों में डूब गई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय “रंगीलो रास 2025 (Season 2)” का आगाज़ बेहद भव्य अंदाज़ में हुआ। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दीप प्रज्वलित कर और माँ दुर्गा की आरती कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित हजारों भक्तों और युवाओं को संबोधित करते हुए श्री होरा ने कहा –“गरबा जैसे आयोजन हमें हमारी महान…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक 25 सितंबर को आयोजित की गई, जिसमें संगठन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया। बस्तर और नारायणपुर जिलों के निष्क्रिय पदाधिकारियों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह कदम संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता की परंपरा को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रकाश शर्मा एवं नसीम कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा, प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव प्रताप नारायण बेहरा और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार यादव मौजूद रहे। बस्तर और नारायणपुर के पदाधिकारियों…
ग्राम पंचायत पाली का मामला, गरियाबंद जिले में आदिवासियों के हक़ पर फिर चोट गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। social exclusion – छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हक़ और योजनाओं को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट नज़र आती है। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाली में एक गरीब आदिवासी परिवार का प्रधानमंत्री आवास ढहाए जाने की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओंकार सिंह ठाकुर नामक गरीब आदिवासी का परिवार पिछले कई दिनों से सामाजिक बहिष्कार और अत्याचार झेल रहा है। ग्रामीणों का…
छुरा (गंगा प्रकाश)। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) जिसे छत्तीसगढ़ में बिहान योजना के नाम से जाना जाता है, का मकसद था ग्रामीण कामकाजी महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वरोज़गार से जोड़ना, उनकी आर्थिक स्थिति सुधारना और गरीबी दूर करना। इसके लिए छुरा विकासखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ, ग्राम संगठनों और चार कलस्टर भवनों का निर्माण किया गया, महिलाओं को बैंक से लोन दिलवाकर गृह उद्योगों से जोड़ा गया। करोड़ों रुपये खर्च कर इन महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश हुई। लेकिन हकीकत कागज़ी दावों से बिलकुल उलट है। आज यह…
छुरा (गंगा प्रकाश)। कनसिंघी में नवनिर्मित रंगमंच – शुक्रवार को विकासखंड छुरा के ग्राम कनसिंघी (मंदिरपारा) में नवनिर्मित रंगमंच का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिंद्रानवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। लोकार्पण के अवसर पर विधायक ने मंच से कई घोषणाएं करते हुए कहा कि कनसिंघी ग्राम सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है, ऐसे में यहाँ के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने ग्राम में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, गौरा चौरा…
छुरा (गंगा प्रकाश)। कनसिंघी बोइरडिही में रंगमंच भूमि पूजन – छुरा विकासखंड के ग्राम बोइरडिही कनसिंघी में आज रंगमंच निर्माण हेतु भूमि पूजन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे गांव की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को एक नया आयाम मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम सरपंच भोजराज नागेश ने विधि-विधान से पूजन कर कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर जनपद सदस्य मिलन्तिन कुंजाम, उपसरपंच घनश्याम चंद्राकर, पंच उमेश्वर जगत विशेष रूप से मौजूद रहे। Patna : PM मोदी ने पटना से की योजना की शुरुआत, बोले-…
छुरा (गंगा प्रकाश)।नशे में डूबे प्रधान पाठक – गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत संकुल केन्द्र चरौदा के अधीन आने वाली पूर्व माध्यमिक शाला घोघरा इन दिनों गंभीर लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्था का शिकार हो रही है। राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर, उड़ीसा की सीमा से सटे इस गांव में शिक्षा का आलम यह है कि यहाँ पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक की कार्यशैली ने न केवल बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है, बल्कि पूरे गांव के विश्वास को भी तोड़ दिया है। 2006 से संचालित, तीन गांवों के बच्चों का सहारा पूर्व माध्यमिक…
छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले का छोटा कस्बा छुरा आज ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहली बार ब्लड स्टोरेज यूनिट का लोकार्पण और डायलिसिस सेंटर का भूमिपूजन राजिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री रोहित साहू ने अपने करकमलों से किया। आपात स्थिति में तुरंत मिलेगा रक्त अब तक छुरा क्षेत्र में मरीजों को दुर्घटना या गंभीर ऑपरेशन के दौरान खून की ज़रूरत पड़ने पर परिवारजनों को घंटों का सफर तय कर गरियाबंद या रायपुर भागना पड़ता था। कई बार देर होने से मरीजों की जान पर भी बन आती थी। लेकिन ब्लड स्टोरेज यूनिट की शुरुआत…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
