Author: प्रकाश कुमार यादव
रायपुर(गंगा प्रकाश)। डॉ राधा बाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में सत्र 2022-23 के प्रवीण्य एवं मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार दुबे, प्राचार्य शहीद राजीव पांडेय शासकीय नवीन महाविद्यालय भाठागांव रायपुर छत्तीसगढ़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जोशी ने किया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन से ही सफलता मिलती है।स्वयं को मजबूत…
छुरा(गंगा प्रकाश)। नगर के हृदय स्थल राम जानकी मानस मंदिर में चल रहे नव दिवसीय मानस परायण में कथा के प्रथम दिवस अयोध्या धाम से पधारे पूज्य अनूप जी महराज ने व्यास पीठ से कहा कि राम कथा मन की घंटी बजाती है चार युगों में देवता व राक्षसों का रहने का स्थान अलग अलग था सतयुग में देवता स्वर्ग और उपर के लोक में रहते थे राक्षस पृथ्वी से नीचे रसातल तक रहते थे त्रेतायुग में देवता व राक्षस पृथ्वी पर आ गये दूरियां कम हुई द्वापरयुग में राक्षस और देवता एक परिवार में आ गये और अब कलयुग…
धरमजयगढ़(गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत में इन दिनों घटिया निर्माण का ट्रेंड चल रहा है,ठेकेदार से मिलीभगत कर इंजीनियर भ्रष्टाचार करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।यहां हम बात कर रहे हैं,नगर के वार्ड क्रमांक 8 की जहां नाली निर्माण में ठेकेदार ने खुलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है,बता दें यहां मुहल्ले में बेहद घटिया तरीके से नाली बनाया गया है,जिसमे एस्टीमेट मानकों का बिलकुल भी पालन नहीं किया गया है,नाली से ढक्कन गायब कर दिया गया है,पेय जल नल कनेक्शन के ऊपर नाली बना दिया गया है,जिससे नाली का गंदा कीटाणु वाला पानी नल कनेक्शन के माध्यम से लोगों के…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में कॉमर्स पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य धीरे-धीरे अंधकार की ओर जाने लगा है। विषय बाध्यता को लेकर चार साल पहले सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया के नियमावली में किए गए संशोधन के कारण बीकॉम के साथ b.Ed करके शिक्षक बनने का सपना देखने वाले छात्रों का गहरा झटका लगा है। दरअसल राज्य शासन द्वारा कुछ वर्ष पूर्व कला और वाणिज्य संकाय को लेकर भर्ती प्रक्रिया में किए गए संशोधन से कामर्स के छात्र शिक्षक बनने की पात्रता के मापदंड से ही बाहर हो गए है। जानकारी के मुताबिक राज्य बनने के बाद से 2018 तक की…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।जिले के विभिन्न गांव एवं दूरस्थ अंचलों में पीएम जनमन शिविर के अंतर्गत लगातार नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें हितग्राहियों का निःशुल्क जांच, उपचार कर दवाईयां उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. उरांव ने बताया कि इसी कड़ी में ग्राम पंडरीपानी एवं ग्राम कोसमी (द) में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। साथ ही शिविर के माध्यम से हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में टी.बी, सिकल सेल जांच, एन सी डी, के अंतर्गत बी पी और शुगर जांच कर…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव की अनुशंसा पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा विधायक निधी से 19 विकास कार्य के लिए 98 लाख 46 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहनागुड़ा में प्रधानमंत्री सड़क से तिलक घर तक व वार्ड क्रमांक 5 में सीसी रोड़ निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत करलागुड़ा बस्ती में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम पंचायत कोसमबुड़ा में…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। संगठन के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 2 फरवरी दिन शनिवार को विश्राम गृह फिंगेश्वर में 3 बजे आयोजित की गई हैं। इस बैठक में युवा कांग्रेस की आगमी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से रोजगार दो-न्याय दो पंचायत चलो अभियान 2024 लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका और कार्य कमेटी विस्तार एवं विथ आईवाईसी एप में अभियान में पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सह प्रभारी प्रियंका पटेल…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 1 मार्च से शुरू हुई 12 वीं और 2 मार्च से 10 वीं बोर्ड की शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को राजिम विधायक रोहित साहु ने अपनी शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी ने अच्छी तैयारी की होगी और आपका परीक्षा फल भी अच्छा रहेगा। आप सभी भय और तनाव मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो और अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करें।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए और शांत मन से परीक्षा देनी चाहिए। परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह…
पुलिस के कानून सम्मत काम में हस्तक्षेप नहीं – विधायक राजेश अग्रवाल लखनपुर (गंगा प्रकाश)। लखनपुर थाने में हुए वार्तालाप को कांग्रेसी गलत ढंग से परोस कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, उपरोक्त बातें कहते हुए अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि थाने में पुलिस अपना काम कर रही है और उनके कानून सम्मत कार्य में कहीं हस्तक्षेप नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अमेरा खदान मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जहां किसी निर्दोष पर कार्यवाही न हो इसलिए ग्रामीणों के साथ जन प्रतिनिधि थाना पहुंचे थे।कांग्रेसी नेताओं के कथन पर पलटवार करते हुए विधायक…
साथ में छोटे छोटे बच्चो को विटामिन ए सिरप पिलाया गया, आयरन की सिरप का किया गया वितरण। *सितेश सिरदार**लखनपुर(गंगा प्रकाश)* लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुंवरपुर उपस्वास्थ्य केंद्र में 1 मार्च दिन शुक्रवार को कीटनाशी मच्छरदानी का वितरण किया गया, या कितना सिम मच्छरदानी 0 साल से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को दिया जा रहा है वह 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुर्जुगों को कीटनाशी वाला मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है, 81 परिवारों को कीटनाशी मच्छरदानी का वितरण किया गया,इस मच्छरदानी से डेंगू,मलेरिया, मच्छर बीमारी व मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
