Author: प्रकाश कुमार यादव
मनरेगा के कार्यों में फर्जीवाड़ा :- रोजगार सहायक समेत अन्य सहयोगी ने पीएम आवास, समतलीकरण कार्यों में लाखों का फर्जी मास्टर रोल भरकर किया फर्जीवाड़ा ग्रामीणों की दावा, एक मृत महिला के नाम 5 साल तक हाजिरी भरकर शासकीय राशि का आहरण किया गया सितेश सिरदारउदयपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम नमना में बिना स्वीकृति के तालाब सहित अन्य कार्यों में मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान का फर्जीवाड़ा की मामला प्रकाश में आया है जिसकी ग्रामीणों ने लिखित शिकायत करने के बाद जांच के दौरान पहुंचे अधिकारी से ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग किया है। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नमना…
राजिम विधानसभा से 51 हजार वोट से लीड दिलाएंगे – विधायक रोहित साहू राजिम(गंगा प्रकाश)।लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण ने भाजपा ने अपने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ भी भाजपाइयों ने महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला प्रभारी किशोर महानंद, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, सह संयोजक नेहरू साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में…
महासमुंद(गंगा प्रकाश)। पल्स पोलियो अभियान रविवार 03 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.कुदेशिया ने बताया कि 04 एवं 05 मार्च 2024 को प्रथम दिवस में छूटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण कर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1270 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। उक्त संबंध में कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक में तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री…
महासमुंद(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना को 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रारंभ की गई है जिसमें देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया गया है। इस योजना के तहत हितग्राही…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य मुलाकात की l
मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुरमें पिछले तीन माह में पूर्ण हुए 5 हजार 500 से अधिक आवास रायपुर/जशपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी के तहत अपने पहले ही कैबिनेट में प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में तेजी से आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पिछले तीन महीने में ही 5 हजार 611 आवास निर्माण के कार्य पूर्ण किए गए हैं।जशपुर जिले के सभी जनपदों में वर्ष 2016…
रायपुर(गंगा प्रकाश)।अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराने में निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। हर स्तर के अधिकारी आचार संहिता के सभी पहलुओं को जानें, तभी नियमों का पालन सुनिश्चित हो सकेगा। लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की कड़ी में आज वे आदर्श आचरण संहिता, मीडिया प्रमाणन तथा निगरानी समिति एवं व्यय निगरानी समिति के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के एक दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। इसमें प्रदेश के 17 जिलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। शेष जिलों…
रायपुर/नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक ली। मंत्री श्री कश्यप ने जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से स्वीकृत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा वर्ष 2024-25 की नवीन कार्ययोजना हेतु चर्चा एवं अनुमोदन भी किया। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से स्वीकृत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा, वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक स्वीकृत कार्य में से प्रगतिरत, अप्रारंभ एवं निरस्त कार्यों, वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कार्यों की एजेंसीवार, वर्ष 2024-25 की…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीणा आर श्रीनिवास एवं निदेशक डाक सेवायें दिनेश कुमार मिस्त्री ने सौजन्य मुलाकात की।उन्होंने राज्यपाल को राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किये गये भगवान राम के टिकट मिनियेचर, स्पेशल कवर एवं अयोध्या की मिट्टी एवं सरयू नदी का जल भेंट किया। इसके अलावा रायपुर के चंदखुरी में कौशल्या माता के मंदिर पर जारी किये गये स्पेशल कवर एवं पिक्चर पोस्ट कार्ड भी डाक विभाग द्वारा राज्यपाल को भेंट किए गए। साथ…
रायपुर/सुकमा (गंगा प्रकाश)। सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए।ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
