Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 02 मार्च को किया जाएगा।इसमें जिले के 180 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए जिले के 2 शिक्षकों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया। सेवानिवृत्ति के ही दिन पीपीओ लाभ मिल जाने से शिक्षकों ने खुशी जताते हुए शासन एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल का आभार जताया। शासकीय सेवक के रूप में दिए अमूल्य योगदान के लिए दी बधाई कलेक्टर ने सेवानिवृत्त प्राचार्य रति उर रहमान एवं प्रधान पाठक महेश्वर प्रसाद दुबे को पीपीओ एवं जीपीओ प्रदान कर शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही शासकीय सेवक के रूप में दिए अमूल्य योगदान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। एससीईआरटी रायपुर में योग विषय पर संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग, पतंजलि योग समिति, एससीईआरटी के राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक, नवाचारी शिक्षक शंकर लाल यदु ने प्रशिक्षण में भाग लिया। यदु ने बताया कि सत्र में योग की बारीकियों के साथ-साथ आयुर्वेद, षटकर्म की भी गहन शिक्षा दी गई। हमने जल नेति, रबर नेति, सूत्र नेति, कुंजल, धौती, मुद्रा, बंध आदि को स्वयं करके सीखा। षटकर्म, शरीर की आंतरिक शुद्धि के लिए बहुत ही फायदेमंद है। षटकर्म के लिए मौखिक एवं प्रायोगिक तौर पर गहरी जानकारी होना आवश्यक है। इस हेतु आहारचर्या,…

Read More

आईरा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, राजनांदगांव के संगठन विस्तार और पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)।- आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन आज डोंगरगांव विधानसभा के शिवनाथ नदी के तट से लगे ग्राम दर्री के ब्रह्मचारी आश्रम में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की। गुरुवार को डोंगरगांव से लगे ग्राम दर्री स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन का आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हेमंत वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर की आवश्यक बैठक बी आर सी भवन फिंगेश्वर में संपन्न हुई इस अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक रूप से चर्चा किया गया जिसमे प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कल्याण कोष की सदस्यता राशि, जीपीएफ पासबुक, अनुकंपा नियुक्ति आचार संहिता के पूर्व पदस्थापना करने, विभिन्न अवकाश पर रहे शिक्षकों के वेतन स्वीकृत कर भुगतान करने के संदर्भ में आवश्यक रूप से चर्चा की गई इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हुलस साहू, जिला संयोजक भुवन यदु, जिला महिला प्रतिनिधि लता धु्रव, कमलेश बघेल,…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला पोखरा के प्रधानपाठक गोपाल राम लहरे ने आज अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने अपने शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों को न्योता भोजन कार्यक्रम के तहत भोजन कराया इस दौरान स्कूली बच्चे काफी खुश नजर आए प्रधानपाठक लहरे ने बच्चों से पढ़ाई के संबंध में बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। ग्राम पंचायत पोखरा के सरपंच सतीश यादव ने प्रधानपाठक गोपाल राम लहरे के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन के तहत स्कूली बच्चों को भोजन कराने में भागीदारी निभाने के लिए सराहना की और अन्य लोगो को…

Read More

कोल माइंस ड्राइवर कल्याण संघ सरगुजा छत्तीसगढ़ के आवाहन पर चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्कशॉप और आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्ट के समस्त ड्राइवरों ने स्वेच्छा से गाड़ी खड़ा कर चक्का जाम कर किया प्रदर्शन कई मांगों पर सहमति बनी वहीं अन्य मांगों को आगामी 7 दिवस के अंदर पूरी करने का दिया गया आश्वासन की जा रही चक्का जाम हड़ताल को समाप्त कराने को लेकर एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक, अधिकारियों सहित कोल ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों ने बहाए पसीना सुरजपुर/भटगांव(गंगा प्रकाश)।एसईसीएल भटगांव क्षेत्र अंतर्गत कोल ट्रांसपोर्ट के रूप में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्कशॉप पाइवेट लिमिटेड और आरकेटीसी कंपनी मैं कार्य कर…

Read More

घरघोड़ा(गंगा प्रकाश)। अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन हेतु रायगढ़ जिले के अभी विधानसभा से भक्तो का जत्था आज रवाना हूआ राम भक्तों को ट्रेन से उसलापुर स्टेशन से रवाना हु़आ जो राम लला के दर्शन उपरांत 2 को वापस आयेंगे ।प्रत्येक विधानसभा के लिए एक एक कोच की वायवस्था की गई है । बता दे कि आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक जत्था बस के माध्यम से घरघोड़ा बस स्टैंड से राम लाल के दर्शन के जाने वाले बस को जिला महामंत्री अरूण धर दीवान, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी सुनील ठाकुर,…

Read More

स्टेशन प्रबंधक चादर ओढ़ सोया हुआ है.? रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। दरअसल मामला रायगढ़ के रेलवे स्टेशन का है जहा यात्रियों को खुल्ले आम लूटा जाता है और यहा स्टेशन प्रबंधक चादर ओढ़ सोया हुआ है रेलवे स्टेशन के हर एक स्टॉल पर रेल नीर का दाम 15रु है और स्टॉल वाले लेते है 20रु जिसकी कई बार शियाकत हो चुकी है जिसका कई बार सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद भी स्टेशन प्रबंधक कार्यवाही करते हुए नही नजर आए है। बात एक दिन की नहीं बल्कि प्रतिदिन की है। देखा जाए तो बात 5रु की नही…

Read More

लैलूंगा(गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा के ठीक सामने भारतीय स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा स्थित है । जहाँ छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महतारी वंदन योजना लागू किये जाने के बाद उपरोक्त योजना के पात्र हितग्राहियों को अपने बैंक खाते को आधार कार्ड को लिंक कराने अर्थात केवाईसी कराने का कार्य युद्ध गति से चल रहा है । लैलूंगा नगर में स्थित सभी बैंकों में केवाईसी कराने हेतु महिलाएँ सुबह 07:00 बजे से छोटे – छोटे बच्चों को लेकर भूखे प्यासे आकर लाइन में दिन भर खड़ी रहती हैं । जिन्हें बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़…

Read More