Author: प्रकाश कुमार यादव
लैलूँगा(गंगा प्रकाश)। लैलूँगा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडासियां और लभनीपारा में आज माध्यमिक शाला के नवीन भवन का लोर्कापण कार्यक्रम किया गयाजिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव तथा समस्त पंचगण भी उपस्थित रहे।यह नवीन शाला भवन स्कूल जतन योजना के तहत् बनाया गया है.जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकार ने 16 लाख की स्वीकृति प्रदान की थी. वर्तमान समय में इस स्कूल में कक्षा 6वी से लेकर 8वी तक के बच्चे पढ़ेंगे कक्षा छठवीं में 8 बच्चे सातवीं में 7 बच्चे आठवीं में 9 बच्चे है।नवनिर्मित नवीन शासकीय…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के पशुपालकों ने अपने पशुधन को नगर पंचायत द्वारा बिना उनकी जानकारी एवं सूचना के जंगल में ले जाकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, जिलाधीश गरियाबंद एवं एस. पी. गरियाबंद को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पशुपालकों को अपना पशुधन नहीं मिला तो उन्होंने 3-4 दिन तक काफी खोजबीन की, तब नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि अभी 4-5 दिन पूर्व ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सफाई प्रभारी के निर्देश पर पशुकेचर वाहन में 2 ट्रिप जानकारी पथर्री-बोरिद के जंगल में छोड़ा गया है। यह…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा विभाग में व्याप्त मनमानी, भर्राशाही एवं खुलेआम भ्रष्टाचार की राह पर नियम विरूद्ध काम करवाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। प्रतिनियुक्तियों में योग्यता, अनुभव, नियम आदि को ठेंगा दिखाते हुए शिक्षा विभाग में की गई अनेक असंवैधानिक नियुक्ति के चलते फिंगेश्वर विकासखंड की राजिम आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य पद पर की गई नियुक्ति का मामला प्रकाश में आया है। शासकीय रामबिशाल पांडेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य की नियुक्ति फर्जी तरीके से की गयी है। इस मामलें में प्राप्त जानकारी अनुसार विगत वर्ष कांग्रेस शासन…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर व्यापारी संघ के संरक्षक एवं धान की ट्रेडिंग करने वाले व्यवसायी महावीर प्रसाद यादव ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम द्वारा मंडी शुल्क घटाने की गई घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे किसानों व ट्रेडर्स व्यवसायियों एवं गांव में व्यापार कर रहे छोटे व्यापारियों के हित में बताया है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन में मंडी शुल्क में 3 प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि कर दी गई थी। जिससे मंडी शुल्क 5 प्रतिशत चुकाना पड़ता था। बड़े मिलरों को छूट देकर छोटे व्यापारी जो ट्रेडर्स का काम करते है उनके मंडी शुल्क की वसूली…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर में रबी फसल के लिए नहरों से बराबर पानी न मिलने से किसान काफी परेशान है। आज बुधवार को फिंगेश्वर में रबी फसल ले रहे लगभग 300 एकड़ के कृषकों आशा घृतलहरे, मुन्ना खुटे, सुरेश साहू, कमलेश साहू, प्रेमू माण्डले, रोहित कुर्रे, मनोज सोनवानी, नाथूराम कोसरे, टीकम ढीढी, सत्यनारायण सोनवानी, घनश्याम कोसरिया, गणेशू बंजारे, संतराम खुटे, होरीलाल सोनकर, मंगल मांडले, संतराम महिलांग, बैसाखू सोनवानी, खेदूराम सिन्हा, विश्राम साहू, मनीराम खुटे, कल्याण माहरा, जगदीश भारती, ओमप्रकाश माण्डले, जीवन गिरदे आदि ने आज पत्रकारों को अपने खेत की दुर्दशा दिखाते हुए बताया कि खेतों में दरारें आ गई…
ना ठोस नीति है ना ही नियत, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं के बजट प्रावधान की राशि भी हजम कर लिए अपनी नाकामी पर परदेदारी करने पूर्ववर्ती सरकार पर ठीकरा फोड़ने का कुत्सित प्रयास निंदनीय है रायपुर (गंगा प्रकाश)। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि तथाकथित डबल इंजन की भाजपा सरकार ढाई महीने में ही हांफने लगी है। विष्णुदेव साय सरकार से ना प्रदेश संभल रहा है ना ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था। भाजपा सरकार की ना अपनी कोई अपनी योजना छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से धरातल…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक पर सियासत भी गरमा गयी है। कांग्रेस ने जहां इसे गंभीर मानते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि मुख्यमंत्री निवास में पिस्टल लेकर घुसना सुरक्षा में गंभीर लापरवाही है। हालांकि इस मामले को विपक्ष सदन में उठा नहीं सका, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रति सुरक्षा का घेरा मजबूत हो, कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति बनी तो निश्चित रूप से विरोध किया जायेगा। इधर, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक…
सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के दिशा निर्देश में आज मतदान के लिए सभी लोगों को जागरूक करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से बस स्टैंड तक विशाल साइकिल रैली निकालकर सभी छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को लोकसभा चुनाव के तहत शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं को मतदान के लिये शपथ भी कराया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लता बेक स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक नोडल जयराम प्रसाद…
दंतेवाड़ा /किरंदुल (गंगा प्रकाश)। जिले के बैलाडीला स्थित एनएमडीसी प्लांट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एनएमडीसी द्वारा बनाए जा रहे नए एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है। इसमें छह मजदूरों के दबने की सूचना मिल रही है। जबकि दो मजदूरों की इसमें मौत की जानकारी आ रही है। इस हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने की है। बताया जा रहा है किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। वहीं इस घटना से एनएमडीसी कर्मचारियों में सनसनी फ़ैल गई है।
सितेश सिरदारलखनपुर(गंगा प्रकाश)। लखनपुर थाना क्षेत्र के एसईसीएल अमेरा खदान में 14 फरवरी को 11 से 12 व्यक्तियों द्वारा खदान स्टाक में घुसकर सुरक्षा गार्ड को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तांबे का तार और कोयला सहित अन्य सामानों की डकैती कारित किए थे । प्रार्थी फेकू राम की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने धारा 395 भा द वि के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए मामले का विवेचना में लिया। लखनपुर पुलिस ने डकैती के मामले में 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 26 फरवरी 4 और आरोपियों…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
