Author: सुमन यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे को लेकर देश को फिर से किया आगाह, खाने में इस चीज का इस्तेमाल कम करने की दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त के दिन लाल किले से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया। 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। वे राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान मोटापे को लेकटर भी ज़िक्र किया। देश दुनिया के लोगों में मोटापा इस समय सबसे तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी इस स्थिति की गंभीरता को अच्छी तरह समझते हैं। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि मोटापा देश के लिए एक संकट है। उन्होंने मोटापा कंट्रोल करने के लिए लोगों से अपनी डाइट बेहतर करने और खाने में तेल…
CG News : घर में आया करैत, 9 माह की मासूम ने खिलौना समझकर चबा डाला… सांप की मौत, बच्ची सुरक्षित
जगदलपुर-जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 9 महीने की मासूम मानवी कश्यप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर गांव वाले दंग रह गए. बच्ची ने घर में खेल-खेल में जहरीले सांप को पकड़कर दांतों से चबा डाला. वार इतना तेज था कि कुछ ही पलों में सांप ने दम तोड़ दिया. हैरानी की बात है कि इस घटना में बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है. दरअसल, 13 अगस्त को घर में खेल रही मानवी की मां दीपिका की तबियत खराब थी, जबकि बाकी परिवार खेत में काम…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती में शुक्रवार (14 अगस्त) को आई आपदा के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 65 शव बरामद किए गए हैं. 107 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग नदी में बह गए हैं, उनकी तलाश में दिक्कतें आ रही हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि किश्तवाड़ में 500 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में हैं. कुछ अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि 1000 लोग मलबे में दबे हों. ये…
भगवान कृष्ण के जीवन की शुरुआत से लेकर अंत समय तक एक अंक हमेशा उनके जीवन को प्रभावित करता रहा। यह अंक रहस्यमयी ग्रह शनि से संबंधित है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अंक 8 की जिसका स्वामी ग्रह शनि है। भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि यानि 8 तारीख को हुआ था और इसी के साथ अंक आठ के साथ इनका संबंध बन गया। ऐसे में आइए जान लेते हैं भगवान कृष्ण और अंक 8 के संबंध के बारे में। विष्णु भगवान के आठवें अवतार विष्णु भगवान के आठवें अवतार के रूप में कृष्ण भगवान ने धरती…
CG: यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, पहली बार छत्तीसगढ़ के मस्जिदों-दरगाओं और मदरसों में फहराया तिरंगा….
रायपुर- आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में इस बार आजादी के इस पर्व का खास उत्साह देखने को मिला. पहली बार प्रदेश के सभी मस्जिदों, दरगाहों, खानकाओं, इमामबाड़ों और मदरसों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने राजधानी रायपुर की फतेह शाह मस्जिद में ध्वजारोहण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि और मस्जिद कमेटी सदस्य वहां मौजूद रहे. सभी ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देश की अखंडता, भाईचारे और तरक्की के लिए मिलकर…
राजनांदगांव- जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. CG News : 79वां स्वतंत्रता दिवस… भाजपा और कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वाजारोहण मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की कार में 7 लोग सवार थे, जो इंदौर से राजनांदगांव के रास्ते रायपुर जा रहे थे. तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक…
रायपुर- 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. भाजपा और कांग्रेस के कार्यालयो में भी धजारोहण हुआ. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया ध्वजारोहण ने बीजेपी और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराया. भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया ध्वजारोहण. इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, नंदन जैन,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे का जाल दिनों-दिन गहराता जा रहा है। गंज थाना क्षेत्र के एक नामी होटल से जुड़े ड्रग्स सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में एक युवती को कमरे के अंदर 500 के नोट पर कोकीन की लाइन बनाते और उसे चाटते हुए साफ देखा जा सकता है। यह दृश्य न सिर्फ राजधानी में ड्रग्स के बढ़ते प्रचलन को उजागर करता है, बल्कि होटल परिसरों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की पोल भी खोल रहा है। सूत्रों के…
मोहला-मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में बुधवार की देर शाम हुई एक बड़ी मुठभेड़ में पुलिस और केंद्रीय बलों ने नक्सल संगठन के दो बड़े नेताओं को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ इलाके में हुई, जिसमें कुल एक करोड़ 16 लाख के इनामी माओवादी मारे गए। पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य विजय रेड्डी और डिविजनल कमेटी सचिव लोकेश सलामे थे। इनामी नक्सली और अपराधों का लंबा रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि विजय रेड्डी पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार ने 25-25 लाख रुपये तथा आंध्र प्रदेश…
PM मोदी ने किया Next Gen GST रिफॉर्म का ऐलान, काफी कम हो जाएंगे टैक्स; सस्ती होंगी रोजमर्रा की चीजें
नई दिल्ली- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी रिफॉर्म का बड़ा ऐलान किया। पीएम ने कहा कि इस दिवाली देश के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी में बड़े सुधार किए हैं। हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं। सामान्य मानवीय की जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे…। इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम हो जाएगा। Independence Day 2025: लाल किले से पाकिस्तान को सीधी ललकार… दुश्मन की न्यूक्लियर धमकियों के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
