Author: सुमन यादव
Asia Cup 2025: इन दो खिलाड़ियों के बगैर उतरेगी टीम इंडिया, T20 में 2 बार हुआ है ये टूर्नामेंट
Asia Cup 2025- एशिया कप 2025 की तैयारियां अब और तेज हो चली हैं। अगले सप्ताह से तो टीमों का ऐलान भी शुरू हो जाएगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा, इसलिए युवा खिलाड़ी ज्यादा खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार भारतीय टीम अपने दो स्टार खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में जरूर मिस करेगी, जो पहली बार टी20 एशिया कप में हिस्सेदारी नहीं कर रहे हैं। ये हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा। CG News : तिरंगे झंडे का अपमान, एसपी की गाड़ी में उल्टा लगा था तिरंगा अब तक दो बार टी20 फॉर्मेट पर हुआ…
कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत आज 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की तैयारी का जायजा लेने कोरबा जिले के सीडल ग्राउंड पहुंचे थे, जहां एसपी की गाड़ी में सामने तिरंगा उल्टा लगा हुआ था. यह देश के झंडे का अपमान है. अब सवाल उठ रहे क्या अधिकारी और पुलिसकर्मी देश के झंडे का सम्मान नहीं करते हैं? क्या यह झंडा सिर्फ तिरंगा यात्रा तक ही सीमित है? यह एक गंभीर मुद्दा है और इसकी जांच होनी चाहिए. इस घटना ने देश के नागरिकों को आश्चर्यचकित कर दिया…
रायगढ़- जिले में स्कूली बसों का फिटनेस चेक किया जा रहा है। ऐसे में 3 दिनों तक स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान 10 बसों का फिटनेस प्रमाणपत्र वैध नहीं पाया गया। जिसके बाद उन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवहन उड़नदस्ता दल ने 11 से 13 अगस्त के बीच संबंधित बसों के खिलाफ कुल 38 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दो स्कूली बसों पर 55 हजार 989 रुपए का बकाया टैक्स वसूला गया। वहीं, पहले भी 106 बसों को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। जिन स्कूलों की बसों…
रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं राजधानी रायपुर से भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस रायपुर) को वीरता पदक मिलेगा। इनके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 12 जिलों के अधिकारियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा…
क्या बदलेगा ‘सुप्रीम’ फैसला? आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच आज करेगी सुनवाई
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों से जुड़े मामले को तीन जजों की नई विशेष पीठ को सौंपा है, जो आज इसकी सुनवाई करेगी. इस नई पीठ में न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया शामिल हैं. इससे पहले, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की दो सदस्यीय पीठ ने 11 अगस्त को आदेश दिया था कि दिल्ली-NCR के सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखा जाए और उन्हें दोबारा सड़कों पर न छोड़ा जाए. यह आदेश रेबीज और कुत्तों के काटने की गंभीर स्थिति को देखते हुए…
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर मॉनसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है. आकाश से बरसी आफत ने राज्य के 5 इलाके शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में तबाही मचा दी है. बादल फटने और बाढ़ के सैलाब ने घरों को निगल लिया, पुलों को तोड़ डाला, और सड़कों को तबाह कर दिया. शिमला के रामपुर में श्रीखंड महादेव के पास बादल फटने से गानवी घाटी में भारी बाढ़ आई, वहीं कुल्लू की तीर्थन घाटी में 5 गाड़ियां और चार कॉटेज बह गए. लाहुल-स्पीति की मयाड़ घाटी में 22 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि किन्नौर के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नगर पालिक निगम की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। करीब 4 घंटे चली इस मैराथन बैठक में रायपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जवाबदेही सुनिश्चित, बहानेबाजी खत्म सांसद अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि यह स्वीकार्य नहीं कि “यह काम स्मार्ट सिटी ने कराया, निगम को जानकारी नहीं।” राजधानी में होने वाले हर…
Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन 8 चमत्कारी मंत्रों का जप करना है बेहद शुभ, बड़े से बड़ा कष्ट हो जाएगा दूर
Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व साल 2025 में अगस्त के महीने में मनाया जाएगा। भगवान विष्णु के 8 अवतारों में से एक भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस साल यह तिथि 16 अगस्त को है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कृष्ण भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों का जप भी आप कर सकते हैं। इन मंत्रों के जप से बड़े से बड़ा संकट दूर होता है साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से आपको…
PM नरेंद्र मोदी लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का करेंगे नेतृत्व, जानें कौन लोग होंगे मेहमान
भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले से करेंगे। प्रधानमंत्री इस प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और संपूर्ण राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में जब देश 2047 तक विकसित भारत के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह का विषय “नया भारत” रखा गया है। यह समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त नए भारत के लगातार विकास और तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने…
रायपुर- राजधानी रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कल शाम सीएम साय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, शहीद स्मारक चौक से मरीन ड्राइव तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में अद्भुत देशभक्ति का नज़ारा देखने को मिला। CM साय का संकल्प- विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में भारत, और सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के दिल की धड़कन है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
