पटेल मरार समाज मेहनतकश – रेखा सोनकर

 गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। मरार पटेल समाज राजिम राज सांसद मद से अनुमानित लागत 10 लाख सामुदायिक भवन का भूमि पूजन राज अध्यक्ष तेजराम पटेल के मार्गदर्शन  मे नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, सभापति पार्षद श्रीमती पुष्पा गोस्वामी, पार्षद सूरज पटेल, पटेल महाराज समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, भाजपा  के पूर्व महामंत्री शरद पारकर, भाजपा नेता संजीव साहू, राजिम राज के कोषाध्यक्ष कैलाश पटेल, राज उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, तहसील अध्यक्ष नंदकुमार राजिम नगर अध्यक्ष भूखन पटेल, सचिव कमल पटेल, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह सचिव दिलीप पटेल आदि की उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

      भूमि पूजन कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर ने कहा कि मरार पटेल समाज एक मेहनत का समाज है, धरती को हरा भरा रखने प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने का कार्य समाज करता है,

   सभापति एवं पार्षद श्रीमती पुष्पा गोस्वामी ने कहा कि मरार पटेल समाज एक संगठित और शिक्षित समाज है, यह समाज प्रतिवर्ष अपने आराध्य देवी की जयंती के अवसर पर निशुल्क का सब्जी वितरण कर जनमानस की सेवा करनेमैं महत्वपूर्ण योगदान रखता है,

   मरार पटेल समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि समाज की बहु प्रतीक्षित मांग  छात्रावास भवन का था, जिसमें समाज के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर उत्तरोतर विकास कर सके, समाज की महती मांग को पूरा करने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version