CG News : रायपुर में दिनदहाड़े हुई बड़ी उठाईगिरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महज 20 मिनट के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कारोबारियों को निशाना बनाकर 13 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

अब PF से पैसा निकालना होगा आसान, UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में मिलेगा पैसा

घटना गंज थाना और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गंज थाना इलाके में पांच शातिर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से एक कारोबारी की कार को निशाना बनाया। आरोपी पहले से रेकी कर रहे थे और जैसे ही कारोबारी कार से उतरा, उन्होंने मौका पाकर कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद के साथ महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

वहीं दूसरी घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां एक अन्य व्यापारी की कार का कांच तोड़कर आरोपियों ने 3 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं के बाद पीड़ित व्यापारियों ने तत्काल संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही मामलों में समान तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था, जिससे यह साफ हुआ कि पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे बाहर से आकर रायपुर में वारदात को अंजाम देते थे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी कारोबारी वर्ग की गाड़ियों को निशाना बनाते थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version