मंगल भवन, सीसी रोड, टीन सेट एवं बोर खनन निर्माण की हुई घोषणा
गरियाबंद/कोपरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज जिला गरियाबंद द्वारा वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण एवं पारंपरिक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डी.आर. कुंभकार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शंभूनाथ चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न
अतिथियों के आगमन पर समाजजनों ने पारंपरिक तरीके से फूल-माला एवं स्वागत गीतों के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश, भगवान राम एवं समाज के आराध्य देव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह में समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कुंभकार समाज सदियों से भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखने का कार्य करता आ रहा है। मिट्टी के बर्तन निर्माण की कला भारतीय सभ्यता की पहचान रही है और आधुनिकता के दौर में भी समाज अपनी परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों एवं प्रतिभाओं का समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान समाज हित में मंगल भवन, सीसी रोड, टीन सेट तथा बोर खनन निर्माण कराने की घोषणा की गई। साथ ही समाज के युवाओं को स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण से जोड़ने तथा पारंपरिक व्यवसाय को नई पहचान दिलाने पर भी जोर दिया गया।
53 गांव अब भी अंधेरे में, बिजली बिना विकास के दावे खोखले
महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंगारंग माहौल बनाया। लोकगीत एवं पारंपरिक नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने सामाजिक समरसता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत, अनिल चंद्राकर जिला भाजपा, रिखीराम यादव अध्यक्ष नगर पालिका गरियाबंद, नंदकुमार चक्रधारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज, हेमलाल कौशिक महामंत्री कुंभकार समाज, रतन चक्रधर निर्वाचन प्रमुख, शिवांगी चतुर्वेदी वन सभापति गरियाबंद, कंचन चमन देवांगन निर्माण सभापति छुरा, भानु ध्रुव सरपंच, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, दौवाराम चक्रधारी, योगानंद चक्रधारी, पुरुषोत्तम चक्रधारी, सोहन चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




