खेमेंद्र सिंह ठाकुर
किलेपाल (गंगा प्रकाश)। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा….इस विधानसभा के विधायक विनायक गोयल के लगातार शिकायत के बावजूद भी चित्रकोट विधानसभा के लौंहडीगुड़ा, बस्तानार औऱ तोकापाल ब्लॉक में लगातार छोटे-छोटे किराने की दुकानों और ढाबा में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है..
और इस पर ना ही पुलिस प्रशासन और ना ही आबकारी विभाग की उड़नदस्ता की टीम कार्रवाई कर रही है.. आलम यह है कि किराने की दुकानों में छोटी छोटी बच्चियों के हाथों शराब की बिक्री की जा रही है… ताजा मामला किलेपाल में स्थित जनपद पंचायत के सामने मौजूद किराना स्टोर और बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के बगल में मौजूद किराना स्टोर का है.. जहां एक नाबालिक शराब की बिक्री करते दिखाई दी…
शहर की पहचान पर संकट? गांधी मैदान के सामने 48 दुकानों के निर्माण का विरोध तेज
बकायदा इस किराने की दुकान में दुकानदार ने बड़ी मात्रा में शराब स्टोर कर रखा है…वहीं दूसरी तरफ एक किराने की स्टोर में एक महिला दुकानदार युवकों को चार बियर बेचते दिखाई दे रही है… बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहां अवैध शराब की बिक्री चल रही है.. लेकिन कोड़ेनार थाना कि पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है…. इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी रविकांत जायसवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में लाने के बाद इसकी जांच की जा रही है…
बालिक हो या नाबालिक अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इस पर जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा विधायक विनायक गोयल ने उनके विधानसभा में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री करने की जानकारी मीडिया को दी थी और उन्होंने यह भी बताया कि मौखिक रूप से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है…
CG Breaking News : आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव का शव संदिग्ध हालत में मिला, धमतरी पुलिस जांच में जुटी
वही अब लगातार चित्रकोट विधानसभा के अलग-अलग इलाकों से इस तरह के वीडियो निकलकर सामने आ रही है.. जिसमे खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है और आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम और बस्तर पुलिस प्रशासन की टीम हाथ पर हाथ धरी बैठी हुई है……. खास बात यह है कि इस अवैध शराब की बिक्री के मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है….
There is no ads to display, Please add some
