रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित यूनियन क्लब में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग (सीटीपीएल) का शुभारंभ हुआ। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

तीन दिनों तक चलने वाली इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए 100 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 12 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाली इस लीग में रोमांचक मुकाबलों के जरिए टेनिस का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यह प्रतियोगिता वचन दूध और ईर्षा हॉस्पिटल के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। सीटीपीएल के आयोजन में मुख्य रूप से केवी रेड्डी (वचन दूध), अंशुमन चौहान (ईर्षा हॉस्पिटल), तुषार मांडलेकर (टेनिस कोच), उत्कर्ष मिश्रा (आयोजनकर्ता) एवं महेश द्विवेदी का विशेष योगदान है।

सेवा का सफर जारी: हेल्पिंग हैंड ने 6 साल में बदली 160 जरूरतमंदों की जिंदगी, अब व्हीलचेयर सेवा भी शुरू

इस अवसर पर महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक मजबूत मंच है। इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देते हैं और उनमें प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित करते हैं। हमें विश्वास है कि यहां से निकलने वाली प्रतिभाएं आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के खेल मंत्री अरुण साय के नेतृत्व और खेलों के प्रति सकारात्मक सोच का लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। राज्य सरकार लगातार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश में खेलों का माहौल बेहतर हुआ है और युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए नए मंच मिल रहे हैं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री अरुण साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

नहानबिरी सागौन प्लांटेशन पर मंडराया खतरा, अतिक्रमण और अवैध कटाई से वन संपदा को नुकसान की आशंका

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी के प्रयासों से प्रदेश में टेनिस को लगातार नई पहचान मिल रही है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मजबूत खेल वातावरण तैयार करना है। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिलती है। प्रदेश में टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version