छुरा(गंगा प्रकाश)। नगर छुरा में आगामी 11 दिसंबर 2025, गुरुवार को अंबेडकर (सतनाम) मंगल भवन का भव्य लोकार्पण समारोह एवं सतनाम संदेश शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुरु घासीदास जयंती (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पर संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से नगर छुरा में होगी।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह आयोजन ऐतिहासिक रूप लेने जा रहा है।
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी दयाल दास बघेल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित साहु ( विधायक, राजिम विधानसभा) करेंगे।
विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, गुरु आश्रम दास , सनम जांगड़े, चंदू लाल साहु, देव सिंह रात्रे प्रदेश व जिला स्तर के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, जिला पंचायत व नगर पंचायत के पदाधिकारी, एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सतनाम संदेश शोभा यात्रा
लोकार्पण समारोह के पश्चात नगर में भव्य सतनाम संदेश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के लोग भक्ति, संकल्प और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
आयोजन समिति
इस विशाल आयोजन का सफल संचालन सतनामी समाज तहसील परिषद छुरा के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष, संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
नगरीय जनता से अपील
आयोजन समिति ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



