रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
SCO समिट में अमेरिका की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय, एशियाई देशों का दबदबा कायम
मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और तेज़ होंगी। कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।
There is no ads to display, Please add some



