ब्रेकिंग: धमतरी-कुरूद के मंदिरों में चोरों का कहर, पुलिस ने चार को दबोचा, लाखों का माल बरामद

 

कृष्णा दीवान

धमतरी (गंगा प्रकाश)। धमतरी पुलिस ने जिले के श्रद्धालुओं को राहत की सांस दी है। कुरूद के प्रसिद्ध चंडी मंदिर समेत सात मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस बड़े खुलासे में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और करीब आठ लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों के इस गिरोह की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में थाना कुरूद, कोतवाली धमतरी और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स की बढ़ीं मुश्किलें, अवैध वसूली केस में आरोपियों पर इनाम किया घोषित https://gangaprakash.com/?p=76956

 22 जून को सामने आई थी बड़ी वारदात

मामला तब प्रकाश में आया जब कुरूद निवासी जितेन्द्रनाथ योगी ने थाने में शिकायत की कि चंडी मंदिर से सोने का मुकुट, लॉकेट, चांदी की चरण पादुका और ₹5,000 नगद चोरी हो गए हैं। पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 165/25 दर्ज कर धारा 331(4), 305(घ), 111 बीएनएस के तहत जांच शुरू की।

 तकनीक और इंसानी खुफिया तंत्र का मिला संगम

विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन एनालिसिस, संदिग्धों की कॉल डिटेल और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद फील्ड टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर तकनीक के बगैर इतनी तेज कार्रवाई संभव नहीं थी।

मंदिरों को बनाते थे आसान निशाना

आरोपियों ने पूछताछ में सात मंदिरों में चोरी करना कबूल किया है। देखें घटनाओं की सूची:

क्र. मंदिर का नाम स्थान चोरी की गई सामग्री तिथि

  1.  रत्नेश्वरी मंदिर धमतरी ₹10,500 नगद 18.05.25
  2. श्रीराम मंदिर धमतरी ₹4,000 नगद, चांदी की चरण पादुका 29.05.25
  3. नागेश्वर मंदिर धमतरी ₹30,000 नगद 06.06.25
  4. छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद ₹3,000 नगद 13.06.25
  5. शिव मंदिर धमतरी ₹2,000 नगद 21.06.25
  6. काली मंदिर धमतरी ₹1,000 नगद 21.06.25
  7. चंडी मंदिर कुरूद सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका, ₹5,000 नगद 22.06.25

इन चोरियों से मंदिर समिति और श्रद्धालु आहत और चिंतित थे।

बरामद माल की लंबी सूची

पुलिस ने आरोपियों के पास से –

  • सोने का मुकुट और लॉकेट
  • चांदी की दो जोड़ी चरण पादुका
  • नगद ₹20,000 और ₹320 के सिक्के
  • चोरी की रकम से खरीदे गए टीवी और फ्रिज
  • हीरो डेस्टिनी स्कूटी (CG 19 BP 0582)

बरामद किया। कुल अनुमानित मूल्य ₹8 लाख बताया गया है।

CG Crime : स्कूल से लौटे बच्चे मां को इस हालत में देख दंग रह गए, सनसनीखेज मामला https://gangaprakash.com/?p=76962

गिरफ्तार आरोपी – संगठित गिरोह का खुलासा

  1. जाहिर उर्फ समीर खान (35) – धमतरी
  2. अफरोज खान (28) – निवासी कबीर नगर बसना, वर्तमान – धमतरी
  3. मोहम्मद मुनाफ खत्री (48) – बसना
  4. ताहिरा बानो (48) – कबीर नगर बसना

मुख्य आरोपी जाहिर खान के खिलाफ पहले से भी धारा 307, 457, 380 के गंभीर मामले सरायपाली व बसना थानों में दर्ज हैं। इस बार पुलिस ने बीएनएस की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ी है, ताकि सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके।

 कैसे बनी रणनीति?

पुलिस अधीक्षक श्री परिहार के मुताबिक –

“मंदिरों से जुड़े कर्मचारियों, स्थानीय दुकानदारों, CCTV फुटेज, साइबर टीम के तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना – इन सभी को समन्वयित कर अपराधियों तक पहुंच बनाई गई। टीम वर्क और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण है यह केस।”

Raipur News – किशोर पैकरा का अंतिम संस्कार पुलिस ने कराया, परिवार ने दिखाया मुंह मोड़ा https://gangaprakash.com/?p=76953
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

  • थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत
  • कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश मरई
  • साइबर प्रभारी प्रदीप सिंह, सउनि संतोष कोमरा
  • प्रआर जय प्रकाश, आरक्षक गोपाल चंद्राकर, कमल जोशी, योगेश ध्रुव, दीपक साहू, विकास द्विवेदी, संतोष ध्रुव, संध्या निर्मलकर

कुल 30 से अधिक अफसर और जवानों ने इस कार्रवाई में दिन-रात मेहनत की।

श्रद्धालुओं ने जताया आभार

पुलिस की इस कामयाबी से धमतरी और कुरूद के श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। मंदिर समिति ने कहा –

 “सोने-चांदी की चीज़ें तो लौट आईं, पर मंदिरों में अपराध का डर तोड़ना भी जरूरी है।”


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version