Road Accident कोरबा, छत्तीसगढ़ | 25 सितम्बर 2025 — कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चार बार पलटी खा गई।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कार में सवार लोग भी चोटिल हुए हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
GST टीम की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग से गुटखा व्यापारी गिरफ्तार, फैक्ट्री से जब्त की भारी सामग्री
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछल गया और दूर जाकर गिरा, वहीं कार कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जाकर रुकी।
There is no ads to display, Please add some


