गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की विश्णुदेव साय सरकार के 2 वर्श पूरा करने पर भाजपा के वरिश्ठ नेता भागवत हरित से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन विश्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और साय सरकार का ये दो साल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने हर वर्ग के सपनों को साकार करने का काम किया। वहीं इन दो सालों में पीएम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करने का काम किया गया है। श्री हरित ने कहा कि, हर वर्ग के जीवन में परिवर्तन और खुशहाली लाने का काम हुआ है। किसान, युवा, तेंदूपत्ता संग्राहक, कृशक मजदूर, सबके सपने को साकार करने का कार्य हुआ है। जिस संकल्प को लेकर भाजपा सरकार में आई हैं, हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, इस संकल्प को भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही है।



