गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. निवेश के मानचित्र पर एक तेजी से उभरता नया सितारा बनने के लिए अग्रसर है। छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग और निवेश के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा जाने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी का शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं का प्रतीक बन गया है।
छ.ग. चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की कनाडा दौरे की जानकारी देते हुए छ.ग. चेम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्ड्रस्ट्रीज के पूर्व प्रदेश मंत्री गरियाबंद जिला प्रभारी रहे अरेन्द्र पहाडि़या ने बताया कि यह विदेश यात्रा नए, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ की वैश्विक पहचान स्थापित करने की ऐतिहासिक पहल है।
स्मार्ट मीटर से आम आदमी परेशान, खपत से ज्यादा का मिल रहा बिजली बिल-योगेश साहू
इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का कोई प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति, व्यापारिक क्षमता और निवेश संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करेगा। यह पूरे प्रदेश की बढ़ती आर्थिक ताकत और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता का प्रमाण भी है।
श्री पहाडि़या ने बताया कि कनाडा दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी वहां के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और व्यापारिक संगठनों से मुलाकात करेंगे तथा छत्तीसगढ़ को निवेश, उद्योग और नवाचार के उभरते केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेंगे। यह प्रयास प्रदेश को राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़ाकर वैश्विक निवेश मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी का प्रतिनिधिमंडल इस में शामिल होना प्रदेश के व्यापारिक समुदाय की बढ़ती प्रतिष्ठा, प्रभाव और विश्वसनीयता को भी दर्शाता है। श्री पहाडि़या ने बताया कि कनाडा दौरे पर रवाना होने के दौरान चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा यह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय के गौरव और सम्मान का क्षण है। हमारा प्रयास रहेगा कि कनाडा के उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक शक्ति, प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि और यहां उपलब्ध अपार संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए।
पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स कम करें राज्य सरकार जनता को महंगाई से मिले राहत-दीपक श्रीवास
उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन ने देश में निवेश, उद्योग और आत्मनिर्भरता का एक नया वातावरण तैयार किया है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक निवेशकों का विश्वास जीत रहा है। उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी औद्योगिक क्षमता प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। खनिज संपदा, ऊर्जा, स्टील, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, ग्रीन एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में यहां निवेश की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापार जगत को मिलेगी।
