पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास में 14 फरवरी 2026 को सजावट प्रतियोगिता, अभिभावक-शिष्या बैठक एवं न्योता भोज का सफल आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निगरानी समिति के अध्यक्ष-प्राचार्य कन्हेर सिंह केमरो, निवारणी समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती ननकी वैष्णव, वार्ड पार्षद सुष्मा खोब्रागड़े, समिति सदस्य अरुण बघेल, व्याख्याता मायाराम सलाम, प्रताप सिंह कुरेटी, श्रीमती कनकलता नाग, श्रीमती कुसुम नेताम, चंद्रवंशी नेताम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रीमती नथली मंडावी, साबरती मंडावी एवं कल्याणी सुनहरे की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सजावट प्रतियोगिता में छात्राओं ने सृजनात्मकता, स्वच्छता और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में कस्तूरबा गांधी कक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आनंदीबाई जोशी कक्ष द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि प्रतिभा पाटिल कक्ष एवं मदर टेरेसा कक्ष संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
अभिभावक-शिष्या बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। अभिभावकों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। अंत में अधीक्षिका द्वारा उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्रावास की छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
There is no ads to display, Please add some
