अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  

 जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाला फरार मुख्य आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने मुम्बई महाराष्ट्र से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।वहीं इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।                                                इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी यशवंत बंजारे निवासी पचरी थाना शिवरीनारायण द्वारा गत वर्ष  10 फरवरी 2023 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप निवासी गंगाजल थाना नवागढ़ द्वारा अपने मामा आरोपी धरम वर्मा जो मुम्बई में निवासरत है और उसका जगदलपुर के एनएमडीसी के ज्वाईनिग डायरेक्टर से अच्छा खासा जान पहचान है कहकर बताया था। जिस कारण से प्रार्थी व उसका भाई जशवंत बंजारे एवं उसके चाचा का लड़का भाई राजकमल के एनएमडीसी स्टील प्लांट जगदलपुर में नौकरी हेतु तीनों से कुल बीस लाख रुपये कर मांग किये थे। आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप के बातों में आकर अलग – अलग किश्तों में नगदी एवं फोन पे के माध्यम से कुल 16,15,000 रूपये दिये थे। आरोपी द्वारा 08 जनवरी 2023 को गुजरात में इंटरब्यू है कहकर बुलाया किन्तु इंटरव्यू नहीं हुआ , पूछने पर बाद में इंटरव्यू होगा कहकर वापस भेजा दिया था। नौकरी नहीं लगने से पैसा वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा आनाकानी किया जा रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक  83/2023 धारा 420 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप को 11 फरवरी 2023 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण के मुख्य आरोपी धरम वर्मा रिपोर्ट दिनांक से लगातार फरार था , जिसे विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में मुम्बई जाकर पता तलाश कर पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को धोखाधड़ी करने के संबंध में पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया , जिसमें उन्होंने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

 

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण , सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र शुक्ला एवं आरक्षक प्रवीण कुमार साहू का सराहनीय बगदान रहा।  

 

गिरफ्तार आरोपी –  धरम वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी कांसा , थाना – नवागढ़ , जिला – जांजगीर चांपा हामु. नाला सोपारा डोन लाईन चौकी गाला नगर पुलिस थाना आचोले जिला पालघर मुम्बई (महाराष्ट्र)।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version