गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एवम नगर पालिका के सभापति वंश गोपाल सिन्हा ने राज्य सरकार द्वारा नगर निगम और नगर पालिका के अध्यक्ष हेतु प्रत्यक्ष चुनाव के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार को जनता पर भरोसा नहीं होता है तब वह अप्रत्यक्ष चुनाव करती है और जब जनता पर भरोसा हो जाता है कि वह वर्तमान सरकार के कार्यों को पसंद कर रही है इसलिए चुनाव प्रत्यक्ष होता हैं। प्रत्यक्ष चुनाव होना यह दर्शाता है कि भाजपा के सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विष्णु देव राय जी के साथ नगरी निकाय चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री नगरी प्रशासन मंत्री अरूण साव जी ने नगरी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं इसलिए सरकार को विश्वास है कि जनता भाजपा की साथ है और आगामी समय होने वाले नगरी निकाय चुनाव में जनता अधिक से अधिक भाजपा के अध्यक्षों प्रत्याशियों एवं भाजपा पार्षदों को चुनेगी
There is no ads to display, Please add some
