खेमेंद सिंह ठाकुर

जगदलपुर( गंगा प्रकाश)। जिले के विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेबेड़ा के आश्रित ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत जल उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में सरपंच श्री डुलबन्धु कश्यप, सचिव श्री रतिराम यादव, स्थानीय पंचों, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों सहित महिला जल वाहिनी के सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को जल की महत्ता समझाते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि साफ जल का महत्व सोने से भी कहीं अधिक है, और इसे आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हम सभी का परम दायित्व है।

       इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा चर्चा को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि जल स्रोतों की निरंतरता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तरीकों को अपनाना आवश्यक है।

नारायणपुर में 07 अप्रैल 2026 को 2780 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान 4 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण पाए गए

इसके तहत सभी घरों में सोख्ता गड्ढा बनाने की अपील की गई ताकि घरेलू इस्तेमाल का पानी व्यर्थ न बहे और भूजल स्तर बना रहे। साथ ही, मिट्टी के कटाव को रोकने और जल स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रजाति के पेड़ लगाने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

अबूझमाड़ से उभरी प्रतिभा की नई किरण: बालक आश्रम तोके के 3 छात्र नवोदय में चयनित

       इस जल उत्सव के दौरान विकास की जमीनी हकीकत तब उभरकर सामने आई जब ग्रामीण महिला श्रीमती राजेश्वरी बघेल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने घर पर ही पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर प्रसन्नता जाहिर की और इस सुलभ व्यवस्था के लिए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। वहीं महिला जल वाहिनी के सदस्यों ने गांव में पानी का समुचित दोहन करने और उसे सहेजने के लिए जन जागरूकता निर्मित करने और इस दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करने की कटिबद्धता व्यक्त की। अंत में सभी ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने और पानी की एक-एक बूंद को सहेजने का सामूहिक संकल्प लेकर इस उत्सव को संपन्न किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version