खेमेंद्र सिंह ठाकुर
बीजापुर(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले में जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं, लाभों एवं प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ एवं मैदानी अमले द्वारा ग्राम पंचायत धनोरा में राशन दुकान के सामने चौपाल आयोजित की गई। चौपाल के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को 15 मार्च तक पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
वहीं भैरमगढ़ ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सैचुरेशन शिविर के दौरान ग्राम पंचायत सागमेटा में अनुविभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता शर्तों एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीणों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें इसका लाभ दिलाना है। ग्रामीणों ने भी योजना के प्रति उत्साह दिखाते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई।
There is no ads to display, Please add some
