आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, पति और पुत्र भी घायल
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानमुड़ा में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नाश्ते के पैसे मांगने पर हुए विवाद में एक महिला की धारदार ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उड़ीसा भागने के प्रयास के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला एवं मंडल स्तर पर मिली जिम्मेदारियां
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका छबिता यादव (45 वर्ष) पति पूरित राम यादव ग्राम दीवानमुड़ा में चाय-नाश्ते की टपरी संचालित करती थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही आरोपी देवी सिंह यादव (35 वर्ष) पिता गुणधर यादव से नाश्ते के पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धारदार ब्लेड से छबिता यादव की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मेधावी सिख विद्यार्थियों का किया सम्मान, सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने दी शुभकामनाएं
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतिका के पति पूरित राम यादव (47 वर्ष) और पुत्र हेमंत यादव (21 वर्ष) भी घायल हो गए। दोनों को सामान्य चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उड़ीसा भागने की फिराक में है, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है तथा अग्रिम विवेचना जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




