गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की युवा नेत्री सतवंतीन खंडेलवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष पलारी अनु जाति विभाग महिला प्रकोष्ठ ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी ऑटो रिक्शा की सरकार छत्तीसगढ़ में आने पर महिलाओं को स्वावलंबी बनने का अवसर प्राप्त होगा।

      यह बात मैं पार्टी में प्रवेश करने भर से ही नहीं कह रही हूं, इसका महत्वपूर्ण कारण भी है, वह यह है कि मैं इस पार्टी के विचारधारा को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए पिछले 1 वर्ष से देख और समझ (वॉच कर) रही हूं।

       मैं मीडिया के माध्यम से आम जनता को यह बताते चलूं की अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी का वह फार्मूला जिस फार्मूले के तहत 5 वर्षों के शासनकाल में 25 वर्षों की बेरोजगारी दूर होगी। यह फार्मूला विश्वसनीय होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी बेरोजगार भाई बहनों की बेरोजगारी दूर होगी।

     हमारा देश एक पुरुष प्रधान देश है, जहां 90% योजनाएं पुरुषों के विकास के लिए तैयार किए जाते हैं। परंतु अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिनका उद्देश्य शासन-प्रशासन, घर-गृहस्थी, परिवार का विकास आदि में महिलाओं को बराबर महत्व देने से संबंध रखता है।

        5 वर्षों के शासनकाल में 25 वर्षों की बेरोजगारी दूर करने संबंधित अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के योजना में हमारी बहन/ बेटी/ माताएं जिनकी आयु 40 वर्ष तक भी हो चुकी है, छत्तीसगढ़ में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी ऑटो रिक्शा की सरकार आने पर लखपति बनने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। जिससे हमारी माता एवं बहनों को अपने हाथों अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

       मैं हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश की समस्त माता एवं बहनों, आम जनता से विनम्र पूर्वक आग्रह करती हूं कि इस बार आपका भविष्य/ आपके बच्चों का भविष्य/आपके परिवार का भविष्य आपके स्वयं के हाथों में है। वोट डालते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि आपका हर एक वोट आपका/ आपके परिवार का/ अपने बच्चों के भविष्य को संवारने में लगे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version