राजेंद्र साहू
मगरलोड (गंगा प्रकाश)। मगरलोड थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू को मोबाइल से सूचना मिली की एक व्यक्ति करेली छोटी के दशहरा मैदान के पास चाकू लेकर दुकानदार एवं आसपास के लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना पर तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग को मौके पर रवाना किया एवं बताए हुए स्थान से एक व्यक्ति को गहरा बंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम मोनू उर्फ महेंद्र ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी जली बताया चाकू रखने की वजह से 25,27 आर्म एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मगरलोड चंद्रकांत साहू प्रधान आरक्षक गोपी चंद्राकार आरक्षक मनोहर गायकवाड विमल पटेल शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some
