फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड में गौवंश मोबाईल चिकित्सा युनिट का शुभारंभ कर दिया गया है। इससे गांव गांव में बनाए गए गौठानों के पशुओं के स्वास्थ्य सुविधा का लाभ गौठानों में पहुंचकर मोबाईल चिकित्सा युनिट करेगी। निजी पशुपालक भी इस चिकित्सा युनिट को अपने निवास बुलाकर गंभीर रूप से बीमार पशुधन का उपचार करवा सकेंगे।जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं के इलाज के लिए एक सुसज्जित मोबाईल वेटनरी युनिट शुरू कर दी गई है। गौवंश मोबाईल चिकित्सा यूनिट शुरू होने और मिल रहे सुविधा से पशुपालक में खुशी है। इसके तहत डॉक्टर्स पशुओं के घर पहुंच कर इलाज करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना और पशुओं के इलाज के लिए घर पहुंच सेवा शुरू कर दी गई है। गौठान में मोबाईल यूनिट के माध्यम से पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा। पशुओं के बीमार होने से इस मोबाईल वेटनरी यूनिट को घर तक बुला सकते है। पशुओं का समय पर इलाज करा सकते है। इलाज के साथ और भी सुविधाएं एवं डॉक्टर्स के साथ पैरावेट और हेल्पर भी मौजूद रहेंगे। श्रीमती साहू ने बताया कि गौवंश मोबाईल चिकित्सा यूनिट पशु उपचार, रोग जांच, टीकाकराण, लद्यु शल्य क्रिया एवं कृत्रिम गर्भाधान, लिक्विड नाइट्रोजन गैस, सीमेन की सुविधा उपलब्ध है। पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर सकते है। और अपने पशु के संदर्भ में मार्गदर्शन ले सकते है तथा आवश्यक पर सूचना कर गौठान में बुला सकते है। मोबाईल वेटनरी यूनिटों में जीपीएस टै्रकिंग सिस्टम लगाया गया है। इससे ऑनलाइन रियल टाइम लोकेशन भी देखा जा सकता है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने पशुपालकों एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ड्रीम योजना अन्तर्गत गांव-गांव में चल रहे गौठान के संचालकों से कहा है कि वे पशुओं बीमार होने, बीमारियों से ग्रस्त होने पर तत्काल गोवंश मोबाईल यूनिट वाहन के मोबाईल नंबर में संपर्क कर डॉक्टरों से उचित परामर्श अथवा मोबाईल यूनिट को बुलाकर पशुधन का तत्काल उचित इलाज करावें ताकि पशुधनों की रक्षा एवं उन्हें रोगमुक्त रखा जा सके।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version