गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। एसडीएम अर्पिता पाठक ने एक जानकारी में बताया कि खरीफ वर्ष 2024-25 हेतु कृषकों को बीज-खाद का वितरण प्रारंभ हो चुका है। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग में मांग अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक व बीज का भण्डारण सहकारी समितियों में किया गया है। जिसमें यूरिया, सिंगल सुपर फास्फेट, डीएपी, पोटाश व एनपीके के साथ साथ धान फसल की विभिन्न किस्में स्वर्णा, स्वर्णा सब 1, महामाया, एमटीयू 1010, एमटीयू 1001, एमटीयू 1156, राजेश्वरी, पीकेवी-एचएमटी, सीजी देवभोग आदि के बीज उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि किसान भाई आवश्यकतानुसार बीज-खाद का उठाव कर सकते है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा व्यवस्था को सुचारू बनाने खाद बीज भंडारण वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग में बीज व उर्वरक की सुचारू, आपूर्ति, अल्पकालीन कृषि ऋण स्वीकृति व आदानों के अग्रिम उठाव में गति लाने के लिए समितियों के नियमित निरीक्षण हेतु कलेक्टर अग्रवाल द्वारा समिति गठन किया गया है। जिसमें सहकारिता विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, केन्द्र प्रभारी डबल लॉक और पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शामिल है। यह समिति प्रति दिन कम से कम 05 सहकारी समितियों का निरीक्षण कर बीज और उर्वरक की उपलब्धता अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। साथ ही समिति किसानों को खाद, बीज के अग्रिम उठाव हेतु प्रोत्साहित करेगी, उर्वरक और बीज के आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या होने पर उप संचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयन सहकारी संस्थाएं, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को अवगत कराते हुए निराकरण कराएगी। एसडीएम अर्पिता पाठक ने किसानों की सुविधा के लिए सभी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज का भण्डारण और वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिससे अभी खरीफ सीजन में किसानों को खेती किसानी से संबंधित आवश्यक खाद-बीज ऋण की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि के लिए बिना ब्याज के पात्रतानुसार ऋण उपलब्ध कराएं। साथ ही खाद, बीज, उर्वरक का वितरण सुनिश्चित कराएं।
ग्रामीण सहकारी समिति द्वारा खरीफ उत्पादन हेतु खाद-बीज का किया जा रहा वितरण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



