रायपुर ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया है कि देश  के आमचुनाव में भाजपानीत राजग के 400 पार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए धार्मिक महायज्ञ अनुष्ठान कल 3 जून को रखा गया है। महायज्ञ अनुष्ठान  का आयोजन सोमवार 3 जून को सुबह 10 बजे प्राचीन काली मंदिर, आकाशवाणी चौक में आयोजित है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व जिले के नेता व कार्यकर्तागण भारी संख्या में इस मौके पर उपस्थित रहेंगे और पूर्ण धार्मिक विधि-विधान से अनुष्ठान  कर देश में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट प्राप्त कर एक बार फिर से जनहितैषी सरकार बनाने की कामना ईश्वर से करेंगे। श्री ठाकुर ने बताया कि देश  की जनता-जनार्दन ने चुनाव से पूर्व ही मन बना लिया था कि वह पुनः श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। इसका अंदाजा चुनाव से पूर्व व चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में बने वातावरण से लगाया जा सकता है। श्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ ही भाजपानीत राजग के 400 से अधिक सीट जीतने का भी एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जो देश की जनता का कर्मवीर श्री मोदी को आशीर्वाद है। काली मंदिर में आहूत इस महायज्ञ अनुष्ठान में आमजन के जीवन में ख़ुशहाली के साथ ही विकसित भारत की संकल्पना को भी पूरा करने के आशीर्वाद की याचना जगत जननी शक्तिस्वरूपा माँ काली व परमेश्वर से की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version