रायपुर (गंगा प्रकाश)। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के अलावा चार राज्यों में 17 नंबर को विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कैंपेनिंग कार्य के रूप में ठेका लेने वाली कंपनी आईएफएसएसएस (इंस्टिट्यूट फॉर सर्वे स्टडीज एंड स्ट्रेटजी) नाम की कंपनी जो कि बैंगलोर में हेड ऑफिस है, पीड़ितों का आरोप है कि सितंबर अक्टूबर से इंटर्नशिप ऑफर लेटर जारी किया गया वहीं चुनाव के पहले जमकर मेहनत करवाया गया। चुनाव कार्य समाप्त हो गया नया सरकार बनकर मंत्री मंडल का विभाजन भी हो गया और अब नव वर्ष भी शुभारंभ हो गया किंतु अभी तक युवा अपनी मेहनत की मेहनताना की बांट जोह रहा है।
राजनीति सरगर्मियों में राजनीतिक का गुर सीखने का दावा करने वाली कंपनी आईएफएसएसएस (इंस्टिट्यूट फॉर सर्वे स्टडीज एंड स्ट्रेटजी) कॉलेज युनिवर्सिटी में इंटर्नशिप के नाम पर छात्र युवाओं को पीआर मैनेजमेंट, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, रिपोर्टिंग, ग्राफिक्स व अन्य चुनाव संबंधी सिखाया जाएगा व 08 से 10 हजार की बात कहते हुए इंटर्नशिप ऑफर लेटर जारी किया गया। इंटर्नशिप में गए छात्रों ने बताया कि मैनेजमेंट व ग्राफिक्स तो नहीं सिखाया किंतु प्रचार में जनभागीदारी पत्र बंटवाने गली-गली चलना पड़ा सर्वे के नाम पर डोर टू डोर कार्य अवश्य किए हैं बहुत घरों में डांट की मुंह सुनने को मिला। जब ज्वाइन करने से पहले पेमेंट के संबंध में पुछा गया तो महीने जैसे पुरे होते हैं वैसे ही आपका पेमेंट मिल जाएगा बोले, छात्र वहीं घर के बजाय दिवाली वहीं बनाया जहां विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहा था। त्यौहार में भी सैलरी निहार रहा था, चुनाव पुरी होने पर सैलरी देख रहा था। फिर 30 नवंबर को कंपनी के अकाउंटैंट पवन नाम का ने सैलरी मिल जाएगा बोले, 10 दिसंबर को बताया फिर एक सप्ताह ऐसे तारीख पर तारीख बांधते गया और अभी तक नही मिला। इस संबंध में कंपनी के डायरेक्टर पार्थ सारथी डे से संपर्क होने पर मिल जाएगा बोलते हुए टालते गया और तो बहुतायत काल को रिसीव नहीं करते। बैकुंठपुर विधानसभा में प्रीतम नाम का व्यक्ति मैनेजमेंट कर रहा था, रायपुर ऑफिस में वर्षा गलपांडे एचआर थी जो दोनों वर्तमान में कंपनी में काम नही करने की बात कह रहे हैं। वहीं इंटर्नशिप में जाने वाले छात्र युवाओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष से गुहार लगा चुका है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहां हम हमारे तरफ से कंपनी को पुरा पेमेंट दे दिया है हम कुछ नहीं कर सकते।इधर छात्रयुवा वकील के माध्यम से नोटिस जारी कर दिया था बैंगलोर के पते पर किंतु सही पते पर न पहुंच कर वापस आ गया तब मीडिया से मदद मांगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version