सागर बत्रा रायपुर(गंगा प्रकाश) :- भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरसींवा में परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत भारी संख्या में जुटे भाजपा के कार्यकर्ताओं को बहुत ही जोशीले अंदाज़ में संबोधित किया।”अऊ नहीं साहिबो बदल के राहिबो”के नारे के साथ उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की और आगे कहा की इस भ्रष्ट और कोयला चोर सरकार से मुक्ति का सिर्फ कमल ही विकल्प है और यह परिवर्तन यात्रा कांग्रेस को बदल कर भाजपा की सरकार लाएगी उन्होंने कहा की भाजपा के जो दो परिवर्तन यात्रा के रथ निकले हैं वे दोनों विजयी रथ बनेंगे एक रथ मां दंतेश्वरी देवी के आशीर्वाद से अरूण साव के नेतृत्व में निकला है और दूसरा रथ की अगुआई नारायण चंदेल कर रहे हैं जो स्वयं इस सभा में भी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
