मुंगेली ।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने आज मुंगेली एवं पथरिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम रामगढ़, कपुवा, भठली एवं बेलखुरी में आदर्श अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण एजेंसी को बारिश के पूर्व शासन स्तर से प्राप्त मानक अनुरूप अमृत सरोवर में दस हजार घन मीटर जल धारण क्षमता इनलेट-आउटलेट, फलदार वृक्षारोपण, सौन्दर्यीकरण एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्याें को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
      जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम कपुवा, भठली एवं बेलखुरी में डोर टु डोर सर्वे कर आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माणाधीन आवास के कार्याें को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम कपुवा में वृहद रूप में वृक्षारोपण के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद पंचायत पथरिया के सीईओ प्रदीप कुमार प्रधान, जिला पंचायत के एपीओ मनरेगा  विनायक गुप्ता, जिला समन्वयक, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित तकनीकी सहायक, ग्राम के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version