मगरलोड (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जुआ,गांजा,शराब जैसे अवैधानिक कार्य जोरों पर चल रही है। नगर के युवा तिलक कृपा राम साहू, शैलेंद्र राव, छत्रपाल साहू, चंद्रजीत चौहान, वीरेन्द्र साहू, लोकेश साहू, गोपाल सिन्हा, अभिषेक निर्मलकार, संतोष राजपूत आदि ने पुलिस थाने में अवैधानिक कार्य रोक लगाने लिखित आवेदन कर मांग किया है। युवाओं ने विज्ञप्ति में बताया कि नगर क्षेत्र अंतर्गत जुआ, गांजा शराब की अवैधानिक कार्य धडल्ले से चलने के कारण युवा ,स्कूली बच्चे नशे की लत में मदहोश हो रहे है। नगर की बाहरी स्थल तालाब किनारे, खंडहर आदि जगहों पर सुबह से देर रात्रि तक गांजा, शराब की अवैधानिक कार्य बिना भय के चल रही है। बच्चों का भविष्य अंधकारमय में हो रहा है। नगर की गली ,चौक चौराहे में नशेड़ियों के द्वारा गाली गलौज ,वाद विवाद करना बद्दी बद्दी गाली गलौज करने से माता बहनों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर के मोहल्लों का वातावरण अशांत हो गया है। नगर के युवाओं ने शासन प्रशासन से अतिशीघ्र अवैधानिक कार्य बंद कराने मांग किया है।
There is no ads to display, Please add some
