15 चेक पोस्ट में तैनात 120 कर्मियो की लापरवाही पाए जाने पर एसडीएम ने थमाया नोटिस,अभियान में अब पुलिस की भी हुई एंट्री ।

देवभोग(गंगा प्रकाश)। ओडिसा से होने वाले धान के अवैध परिवहन को रोकने अब प्रशासन और शख्त हो गई है।आज राजस्व विभाग ने 3 तो पुलिस ने 2 पिकअप समेत  अवैध परिवहन में लगे 5 पिकअप को प्रशासन ने 300 बोरा धान के साथ जप्त किया है। एस डी एम अर्पिता पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परिवहन के दौरान किसी भी पिकअप में चालक ने लोड धान से संबधित कोई भी वैध दस्तावेज नही दिखाया है। एस डी एम ने कार्यवाही में भेद भाव के आरोपों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा की गड़बड़ी रोकने की जिम्मेदारी सभी की है।छोटे हो या बड़े कारोबारी जो भी अवैध कारोबार करते पकड़े जाएंगे कार्यवाही होगी। लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। एसडीएम ने उन किसानों से भी ओडिसा के धान नही खरीदी करने की अपील किया है जो मात्रा की भरपाई के लिए बिचौलियो को बढ़ावा दे रहे हैं।

15 चेक पोस्ट के 120 कर्मियो को शो काज नोटिस थमाया

 दो दिन पहले एसडीएम पाठक ने ओडिसा सीमा पर लगे सभी 15 चेक पोस्ट का निरीक्षण किया था।ड्यूटी और टाइमिंग तय कर सभी पोस्ट में 8 _8 कर्मियो की ड्यूटी लगाई गई थी।लेकिन इनमे एक भी कर्मी दो दिन पहले तक ड्यूटी करते नही दिखे थे।सभी को शो काज नोटिस जारी करने के बाद टीम ड्यूटी में नजर आए,उपस्थिति प्रमाणित करने एस डी एम ने उपस्थिति की फोटो अपने बनाए प्रशासनिक ग्रुप में शेयर करने कहा है।

तस्करी रोकने पुलिस की एंट्री

 बुधवार से धान का अवैध परिवहन रोकने अभियान में पुलिस की भी एंट्री हो गई है।13 चेक पोस्ट में 24 घंटे की तैनाती करने एक एक पुलिस के जवान लगाए गए हैं।इतना ही नही क्राइम ब्रांच की टीम भी अब  सीमाओं पर हो रही आवाजाही पर नजर रखी हुई है।

रकबा सरेंडर कराया,आगे सघन जांच होगी

एसडीएम को धौराकोट में निरीक्षण के दरम्यान किसान लोकपाल का टोकन परीक्षण कराया,जांच पाया गया कि किसान के पट्टे में कूल धारित रकबा 1.22 हेक्टेयर का जिक्र है,ऑपरेटर ने गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर खरीदी का मात्रा जारी किया था,पर पटवारी जांच में फसल उत्पादन का रकबा .25 हेक्टेयर कम पाया गया,अतरिक्त रकबे को सरेंडर कराया गया।एसडीएम पाठक ने कहा की आगे अब इसी तरह रकबे की जांच के लिए निर्देश दिया गया है।अतरिक्त रकबे को सरेंडर कराने का काम तेजी से किया जाएगा।

खरीदी का दायरा बढ़ाया,इसलिए मांग बढ़ गई

शासन ने इस वर्ष धान खरीदी रकबे का दायरा बढ़ा दिया है।प्रति एकड़ 20 क्विंटल कर दिया है,जबकि ओसत उत्पादन 10 से 12 क्विंटल है।ज्यादातर इलाका अल्प वर्षा से प्रभावित है,वहा की उत्पादन 7 क्विंटल से भी कम है।हालाकि प्रभावित इलाके में अब तक किसानों ने धान बेचना शुरू नही किया है,लेकिन बिचौलिए से खरीदी कर धान डंप कराना शुरू कर दिया है। एसडीएम ने टीम बना कर डंप धान पर भी जल्द कार्यवाही करने की बात कही है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version