फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सम्पूर्ण अंधत्व नियंत्रण नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान जागरुकता के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौन्दकेरा के नेत्र सहायक अधिकारी वाणी आराधना साहू के द्वारा लोगों को नेत्रदान के लिए जागरुक एवं प्रेरित करते हुये नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉ. के.सी. उरांव के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. के.हिरोंदिया एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. टी. सी. पात्रे के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौन्दकेरा के नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। नेत्रदान पखवाड़ा के अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी मीं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 124 छात्र छात्राओं का नेत्र परिक्षण कर उन्हे नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। नेत्र सहायक अधिकारी वाणी आराधना साहू ने बताया कि नेत्रदान एक बहुत ही पुण्य कार्य है। जिसमें हम मृत्यु के उपरांत भी अपने नेत्रदान करके किसी और के जीवन को प्रकाशवान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम एक नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर अपने नेत्रदान की घोषणा का संकल्प कर सकते हैं। उनके द्वारा आम जनता कर्मचारी मितानीन को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से नेत्रदान के लिए अपील किया गया। साथ ही नेत्र सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। नेत्रदान पखवाड़ा का समापन कौन्दकेरा के राजिम भक्तिन मंदिर के मंगल भवन में हुआ। जिसमें कौन्दकेरा के बोल बम मानस मंडली बजरंग मानस मंडली जय माँ शीतला भजन मंडली के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। जिसे वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी पुरुषोत्तम निर्मलकर तथा वाणी आराधना साहू ने नेत्र रोग तथा नेत्रदान के बारे में जानकारी दी तथा लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्होंने बताया कि ये पुण्य काज है जिसमें किसी भी तरह से कोई दोष नहीं होता। इस अवसर पर 52 लोगों का प्रेस बॉयोपिक नेत्र जांच किया गया तथा 10 ग्रामीणों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरकर नेत्रदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी विद्यावती बंजारे वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी पुरुषोत्तम चंद्राकर नितेश सिन्हा योगानंद चक्रधारी भावना कोरे विशांत नायक रेणू दिवाकर उमेश साहू विनिता शर्मा रवि विश्वकर्मा अंजू मन्नाडे गीता साहू खिलेश्वरी वर्मा बाबूलाल साहनी सुरेश घोघरे आदि का सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version