फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में जिले का पहला चित्रगुप्त समुदायिक भवन एवं भगवान चित्रगुप्त का भव्य मंदिर। कायस्थ समाज की श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में एक भवन एवं मंदिर को बनाने श्रीमती माया देवी ने अपने माता पिता स्वर्गीय लक्ष्मी श्रीवास्तव एवं हनुमान शरण श्रीवास्तव की स्मृति में समाज को अपने पैतृक जमीन में 5 डिसमिल जमीन दान में दी है। आज ही विधिवत जमीन का रजिस्ट्रेशन समाज को सौंपते हुए श्रीमती माया देवी जो जगदलपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आर एन सोनी की धर्मपत्नी है। ने कहा कि इस जमीन पर जिले का ही नहीं बल्कि इस अंचल का प्रथम भगवान चित्रगुप्त मंदिर का एवं समुदायिक भवन समाज के प्रबुद्ध जनों के सहयोग से बनाया जावेगा। काफी लंबे समय से उनकी इच्छा थी। कि यहां हमारे इतने बड़े समाज के लिए मंदिर बने। आज मेरा सपना साकार होता लग रहा है। इसके बनने के पूरे अंचल के कायस्थ के जन एकजुट होकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर समाज की उन्नति एवं सामाजिक कार्य कर समाज का विस्तार करेंगे। उपस्थित समाज जनों भागवत श्रीवास्तव डॉ पारितोष विदेशिया जीवन लाल श्रीवास्तव कृष्णा श्रीवास्तव हरिशंकर श्रीवास्तव सत्यनारायण, सुनील नरेंद्र अतुल नवीन शीला रेवती सुलोचना शीला डाक्टर दिव्या सुशीला संतोषी लक्ष्मी आदि समाजिक जनों ने कहा कि समाज की एकता संगठन एवं मिल बैठकर समाज के बारे में चिंतन करने भवन एवं देवालय होना काफी आवश्यक होता है। और इसके लिए आज हमें जो मूल्य जमीन मिली है इसमें हम सब मिलकर सामाजिक भवन एवं भगवान चित्रगुप्त का मंदिर बनाने तन-मन-धन से जुड़ जाएंगे। कायस्थ समाज ने भूमि दाता श्रीमती माया देवी का स्मृति चिन्ह साल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।
फिंगेश्वर में अंचल का पहला भगवान चित्रगुप्त मंदिर का सामुदायिक भवन बनेगा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



