फिंगेश्वर विकासखंड की तीनों नगर पंचायतों फिंगेश्वर, राजिम, कोपरा में भरे गए सभी नामांकन सही पाए गए

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज 29 जनवरी को फिंगेश्वर विकासखंड अन्तर्गत तीनों नगर पंचायतों फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा में नामांकन के अंतिम दिवस 28 जनवरी तक भरे गए नामांकन पत्रों की जांच रिर्टनिंग अधिकारियों द्वारा की गई। नगर पंचायत फिंगेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए 6 फार्म भरे गए थे। तथा पार्शद के 15 पदो के लिए क्रमशः वार्ड क्रं. 01 में 04, वार्ड क्रं. 02 में 06, वार्ड क्रं. 03 में 02, वार्ड क्रं. 04 में 02, वार्ड क्रं. 05 में 04, वार्ड क्रं. 06 में 02, वार्ड क्रं. 07 में 04, वार्ड क्रं. 08 में 03, वार्ड क्रं. 09 में 06, वार्ड क्रं. 10 में 06, वार्ड क्रं. 11 में 05, वार्ड क्रं. 12 में 06, वार्ड क्रं. 13 में 02, वार्ड क्रं. 14 में 04, वार्ड क्रं. 15 में 04 इस प्रकार कुल60 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा। जिसमें जांच किए जाने पर सभी फार्म सही पाए गए। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाजपा से उत्तम राजवंशी, कांग्रेस से राजेन्द्र सूर्यवंशी एवं निर्दलीय दुजलाल बंजारे, डोंगर सिंह मरकाम, दिनेश कामड़ी, संतोश कुमार ढीढी ने अपना नामांकन भरा है। अब 31 जनवरी को देखना होगा कि कितने उम्मीदवार अपना नाम वापस लेते है। 31 जनवरी के बाद ही संघर्श स्पश्ट होगा। इसी प्रकार नगर पंचायत राजिम रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि यहां अध्यक्ष पद के लिए 6 आवेदन एवं 15 पार्शद पद के लिए 50 नामांकन भरे गए थे। इन आवेदनों की आज 29 जनवरी को जांच की गई। जिसमें स्कूटनी में सभी 54 फार्म सही पाए गए। रिर्टनिंग अधिकारी श्री विशाल महाराणा ने बताया कि अध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों में भाजपा से महेश यादव, कांग्रेस से पवन सोनकर एवं निर्दलीय श्रीमती पुश्पा गोस्वामी, राघोबा महाड़िक, देवराज ठाकुर एवं राजा ठाकुर का फार्म सही पाया गया है। इस तरह सभी 54 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। नगर पंचायत कोपरा के रिर्टनिंग अधिकारी अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बताया कि नगर पंचायत कोपरा में अध्यक्ष पद में 4 तथा 15 पार्शदों के लिए 60 आवेदन प्राप्त हुए। जिनकी आज 29 जनवरी को जांच की गई। जिसमें सभी 64 नामांकन सही पाए है। अध्यक्ष पद के लिए नंदकुमार साहू कांग्रेस, रूपनारायण साहू भाजपा, गोरेलाल सिन्हा निर्दलीय एवं भानुप्रताप साहू निर्दलीय अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। सभी 60 पार्शद प्रत्याशियों के नामांकन की स्कूटनी क्लियर हो गए। अब 31 जनवरी के दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जावेंगे। इसके तुरन्त बाद शेश बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह, हिन्दी अक्षर के क्रमानुसार चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित बताए जावेंगे। रिर्टनिंग अधिकारियों तहसीलदार डिम्पल धु्रव, एसडीएम विशाल महाराणा एवं अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बताया कि अब 11 फरवरी को मतदान एवं 15 फरवरी को परिणाम घोशित किए जावेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से मतदान केन्द्र जाकर मतदान करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version