गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती श्वेता शर्मा ने मंगलवार 7 मई को प्रदेश के सात लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान में मतदाताओं से देश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार और नरेन्द्र मोदी को 400 पार सीटों के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनाने भाजपा के कमल निशान पर ही मतदान करने की अपील करते हुए कांग्रेस की महालक्ष्मी न्याय योजना पर कांग्रेस के दोहरे मापदंडों पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में गंगा मैया की सौगंध खाकर महिलाओं से धोखा किया और अब महालक्ष्मी न्याय योजना के नाम पर कांग्रेस देश की मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस महालक्ष्मी योजना को लेकर ढोल तो खूब पीट रही है, लेकिन अपने घोषणा पत्र में वह इस बारे में कुछ और कह रही है। उन्होंने इस योजना को लेकर कांग्रेस के प्रचार के ढोल की पोल खोलते हुए कांग्रेस घोषणा पत्र में उल्लेखित बिंदुओं का खुलासा किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि नए प्रत्येक भारतीय गरीब परिवार को बिना शर्त नगद हस्तांरण के रूप में 1 लाख रू. प्रतिवर्ष प्रदान करने के लिए एक महालक्ष्मी योजना शुरू करने का संकल्प लिया है। हितग्राहियों की पहचान सबसे जरूरतमंद परिवारों में से की जाएगी। इसी प्रकार यह राशि सीधे घर की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। बुजुर्ग महिला नहीं रहने पर इस परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। योजना को चरणों में शुरू किया जाएगा और लाभार्थी परिवारों की संख्या और गरीबी उन्मूलन पर इसके प्रभाव का आंकलन करने के लिए हर साल समीक्षा की जाएगी। श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ प्रत्येक महिलाओं को एक लाख रू. सालाना देने की बात कह रही है जबकि उसका घोषणापत्र कह रहा है कि गरीब परिवारों की किसी एक महिला को यह राशि दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा महिलाओं के साथ की गई धोखाधड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि महतारी सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 500 रू. और विधवा और वृद्ध महिलाओं को 1000 रू. का वादा करके पांच साल में एक रूपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया और अब 8333 रू. हर माह देने का वादा करके सत्ता हासिल करने कांग्रेस किस स्तर तक मातृशक्ति के साथ धोखाधड़ी करने की मंशा पाले बैठी है। कांग्रेस यह भी नही बता पा रही है कि महिलाओं को यह राशि देने के लिए उसके पास पैसे आएंगे कहॉ से ? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में कहा था कि महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा तथा महिला स्व सहायता समूहों धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाए जाएंगे। कर्ज तो माफ किया नहीं उल्टे रेडी टू ईट योजना का काम छीन कर उनको रातोरात बेरोजगार कर दिया। प्रदेश स्व सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नहीं बेचा। डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि देश की मातृशक्ति ने यह अनुभव किया है कि केवल भाजपा ही महिलाओं का सम्मान करती है उनके राजनीतिक सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति ईमानदारी से काम कर रही है। अतः भाजपा को हर हाल में प्रचण्ड बहुमत से जीताना है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version