कार्यक्रम स्थल की तैयारी का कलेक्टर नम्रता गांधी ने लिया जायजा
मुख्य समस्या अमलीडीह से खिसोरा तक जर्जर सड़क का निर्माण
मगरलोड (गंगा प्रकाश)। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसवानी में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धमतरी जिला में प्रथम आगमन हो रहा है। जिले व मगर लोड विकासखंड के विकास कार्यों को गति मिलने का आस लगाए जा रहा है जनता, भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 6 जनवरी दिन शनिवार को प्रथम आगमन हो रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन के पदाधिकारी व जिला प्रशासन के आला अधिकारी लगे हुए हैं। गौर तलाब है कि क्षेत्र में विकास की आस लगाए बैठे हैं। क्षेत्र की जनता जिसे लेकर तैयारी चल रही है मगरलोड में मुख्य रूप से समस्याओं को देखते हुए अमलीडीह से खिसोरा तक जर्जर सड़क है। पिछले सरकार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किया गया था। लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाया। भाजपा सरकार आने से क्षेत्र की जनता उम्मीद लगाए बैठे हैं। जिससे सड़क निर्माण हो सके। मगरलोड क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए कुरूद नयापारा जाना पड़ता है जिसे देखते हुए मगरलोड में बारहमासी मंडी खुलवाने की मांग की जा रही है। 100 बिस्तर अस्पताल और उप पंजीयन कार्यालय खोलने की मांग हो रही है। वनांचल क्षेत्र के सुरक्षा को देखते हुए सिंगपुर में चौकी खुलवाने की मांग वर्षो से चल रहा है ।और सिंगपुर में आईटीआई, परसाबूढ़ा से हतबंद तक प्रधानमंत्री सड़क की मांग राजा डेरा जलाशय से नाहर नाली विस्तार की मांग मगरलोड ब्लॉक में प्रमुखता से की जा रही है इस पर क्षेत्रवासियों की निगाहें मुख्यमंत्री के आगमन पर टिकी है।
There is no ads to display, Please add some
