मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ, गांवों में मिलेगी डिजिटल सेवाएं

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के तहत गरियाबंद जिले की 50 ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अब ग्रामीणों को नगद भुगतान, आय व जाति प्रमाणपत्र निर्माण, बैंकिंग सेवाएं जैसी नागरिक सुविधाएं सीधे गांव की पंचायत में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस गारंटी को साकार कर रहा है जिसमें ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर भुगतान सुविधा देने का वादा किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को लेकर एक और महत्त्वपूर्ण योजना ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 11,693 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा में किया गया, जिसमें राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर भगवान सिंह उइके, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह डिजिटल सुविधा केंद्र गांवों में बैंकिंग पहुँच को मजबूत करेंगे और आमजन को लाभ देंगे। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर गंभीर प्रयासों की आवश्यकता जताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही ‘एक देश, एक चुनाव’ की विचारधारा को समय की मांग बताया।

यह पहल न केवल ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाएगी, बल्कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने में भी मददगार साबित होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version