सागर बत्रा 

मालखरौदा (गंगा प्रकाश):-  छत्तीसगढ़ में साल के  अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारियां भारतीय जनता पार्टी बड़े जोर शोर से कर रही हैं। नव मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मतदाता सम्मेलन का आयोजन कर रही है इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने मालखरौदा में स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव कि पुण्यतिथि के अवसर पर नव मतदाता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और और भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।साथ ही बीजेपी के युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने छपोरा से मालखरौदा तक भव्य बाइक रैली निकाली।इस मौके पर मंच को संबोधित करते हुए बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता खुशवंत गुरु ने कहा की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है चाकूबाजी डकैती महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटना आम बात हो गई है भय का वातावरण निर्मित किया जा रहा है चारों ओर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है।कांग्रेस कि सरकार गोबर में घोटाला,चावल में घोटाला और रेत में घोटाला और यहां तक गंगाजल की कसम खा कर शराबबंदी की घोषणा करने वाली कांग्रेस सरकार शराब घोटाला कर रही हैं।वहीं भाजपा नेता अनुज शर्मा ने भी गाना गाकर भूपेश बघेल के किसान विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया और कहा शांति के टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। बघेल सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता परेशान हो गई है और किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version