नगरी/धमतरी (गंगा प्रकाश)। वनांचल स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी में 9 सितंबर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में 538 शासकीय – अशासकीय विद्यालयों में बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजाल का सेवन कराया गया । बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि नगरी विकास खण्ड के सभी शासकीय – अशासकीय स्कूलों में संस्था के प्रधान पाठकों, प्राचार्य तथा शिक्षक – शिक्षिकाओं की देखरेख में छात्र – छात्राओं को कृमिनाशक गोली का नि:शुल्क सेवन कराया गया। बीईओ श्री सिंह ने विकास खण्ड के सभी संस्था प्रमुखों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित किया हैं कि जो बच्चे 9 सितम्बर को एल्बेंडाजोल की दवा नहीं ले पाए हैं , उन्हें अनिवार्य रूप से 13 से 14 सितंबर 2022 तक माप अप दिवस के दिन दवाई जरूर खिलाएं। इस कार्य में संस्था प्रमुखों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, शिक्षक -शिक्षिकाओं, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समुदाय सहित पालकों का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
“वनांचल विकास खण्ड नगरी के 538 स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजाल गोली”
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
