अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। शादी डाट काम में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय  न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                               इस प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी रामचरण यादव निवासी मिसदा के द्वारा थाना नवागढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि क्रांति कश्यप , शरद कश्यप , योगेश्वर के द्वारा शादी कॉम में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखा देकर इंडसंड बैंक में झारखंड ले जाकर प्रार्थी का खाता खुलवाया और प्रार्थी से 5000 रूपये भी लिये। खाता खुलवाने के बाद उक्त खाता के एटीएम को आरोपीगण अपने पास रख लिये। खाता में अत्यधिक पैसे ट्रांजेक्शन होने से और मोबाइल में मैसेज आने से प्रार्थी के द्वारा आरोपियों को पूछा गया कि इतना पैसा कैसे ट्रांजेक्शन हो रहा है , तब आरोपीगण के द्वारा तुम्हारा नौकरी लगेगा उससे मतलब रखो बोलकर कुछ नही बताये। जल्द तुम्हारा नौकरी लगवा देंगे बोले। जब प्रार्थी को यह एहसास हुआ कि इसके खाता का गलत उपयोग हो रहा है तब वह बलौदाबाजार जाकर अपने खाता को बंद करवा दिया। प्रार्थी के खाता में ठगी के रकम 521000 रूपये को अपने पुराने खाता में रख लिया। तब आरोपियों के द्वारा डरा धमकाकर प्रार्थी से 468000 रूपये को वापस ले लिये। जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 108/23 धारा 420 , 384 , 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी योगेश्वर , क्रांति कुमार कश्यप , शरद कश्यप की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि ओमप्रकाश श्रीवास निवासी कुरियारी के साथ मिलकर ये लोग घटना को अंजाम देते थे और लोगो से ठगी करते थे। जो पैसा मिलता था उसको किराए में लिये अकाउंट में डलवाते थे और खा पीकर मौज मस्ती करते थे। पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चाम्पा विवेक शुक्ला (भापुसे.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ पामगढ़ अनिल कुर्रे के मार्गदर्शन में आरोपी ओमप्रकाश को पकड़ने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। मुखबिर की सूचना पर ओमप्रकाश श्रीवास निवासी कुरियारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया , उन्होंने बताया कि किराये के अकाउंट से ठगी के पैसे का जो हिस्सा मिला उसको अपने साथियों के साथ खा पीकर मौज मस्ती किया है। एवं एक अपाचे मोटर सायकल ओमप्रकाश के द्वारा खरीदा गया था जिसे जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा , एस आई रमेश एक्का , प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर , राधेश्याम पूर्णा , आरक्षक टूकेश्वर डड्सेना , संजय टंडन , श्याम कुमार शांतेय , सायबर से विवेक सिंह का सराहनीय  योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

ओमप्रकाश श्रीवास पिता संतोष श्रीवास निवासी कुरियारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version