मगरलोड (गंगा प्रकाश)शासकीय माध्यमिक शाला धौराभाठा में 22 सितंबर को विद्यालय में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक नंदकुमार शर्मा प्रभारी प्रधान पाठक का विदाई एवं जन सहयोग से एकत्रित राशि से शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर आरो मशीन एवं टाई, बेल्ट ,आईडी कार्ड का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पण करके किया गया|मुख्य अतिथि एन के शर्मा सर ने सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को जारी रखते हुए इस उच्च शिक्षा ग्रहण देश सेवा में कार्य करने को कहा |कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनीष कुमार ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड ने अपने उद्बोधन में कहा सेवानिवृत्ति भी नौकरी की एक पड़ाव है |सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक का दायित्व समाज के प्रति बढ़ जाता है |समुदाय और विद्यालय के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने में सामुदायिक सहभागिता नवाचार का विशेष स्थान है |विशिष्ट अतिथि धीरज देवांगन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मगरलोड ने कहा शिक्षक समाज का दर्पण है वह कभी रिटायर नहीं होता क्योंकि वह जीवन भर समाज को कहीं ना कहीं शिक्षा देने का कार्य करता है |वही सामुदायिक सहभागिता से वाटर कूलर आरो मशीन एवं अनुशासन हेतु टाई बेल्ट वितरण कार्यक्रम की उन्मुक्त कंठ से सराहना किया और सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विद्यांजलि पोर्टल पर जोड़कर सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने को कहा |विशिष्ट अतिथि टिकेश्वरी सूरज साहू सरपंच धौराभाठा ने शर्मा सर के कार्यकाल की सराहना की और आशा की की शर्मा सर आगे भी स्कूल को अपना सहयोग जारी रखेंगे साथ ही सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम में आगे भी सहयोग करने की बात कही |इस अवसर पर हमारे विद्यालय में अध्ययन किये छात्र पुनानंद दीवान का भारतीय सैन्य बल असम राइफल में चयन होने पर प्रतीक चिन्ह से शाला परिवार की ओर से सम्मानित किया गया एवं गांव के सेवानिवृत कर्मचारी छन्नू लाल साहू एस आई ,चिंताराम साहू पोस्ट मास्टर ,रामाधार देवांगन प्रधान पाठक ,मनमोहन राउत नाचा संस्था के संस्थापक केशव यादव को भी स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया |स्वागत उद्बोधन एवं अभिनंदन पत्र का वाचन संस्था प्रमुख कोमेश साहू द्वारा वाचन किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री राम साहू संकुल समन्वयक द्वारा किया गया| कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा किया गया |इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी किया गया इस अवसर पर शर्मा सर के बड़े भैया हेमंत शर्मा सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं परिवार, टीकाराम साहू ग्रामीण अध्यक्ष ,मुकेश साहू शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, सदस्य लुकेश साहू, शिवचरण , विनय साहू , पूर्णिमा ध्रुवंशी ,माधो राम,शेषनारायण, भुनेश्वर साहू खोमन ध्रुवंसी रामेश्वर साहू ,शिक्षकगण ,प्रियंका साहू दीपिका टांडिया, तेजराम पटेल ,देवी साहू ,टीभू देवदास, नंद साहू ,किशन साहू ,यशवंत ,युवराज देवदास ,केशव यादव ,कोमल निर्मलकर ,भागीरथी यादव ,युवा साथी नीलम सोनी ,जसराज, टिकेश्वर यादव, सक्रिय सदस्य,पूर्णिमा साहू,शांति यादव ,अनीता यादव ,चंद्रशेखर ,हीरामन गोवर्धन देवांगन, गोविंद ,विश्राम ,लालकृष्ण, धनेंद्र छबिराम,महेंद्र, छत्रपाल, वीरेंद्र ताजेंद्र एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे |


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version