फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सोमवार 19 जून से कर्मचारी फिर से काम पर लौट आए हैं। हड़ताल समाप्ति पश्चात सोमवार से नियमित तौर पर खाद बीज वितरण शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि कृषक प्राथमिक सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल में थे। जो 17 जून से समाप्त हो गई है। नोडल अधिकारी श्री गोस्वामी ने पुष्टि करते बताया कि हड़ताल समाप्त हो चुकी है। सोमवार से सभी सरकारी समितियों में खाद बीज नगद ऋण वितरण ऋण वसूली का कार्य चालू रहेगा। फिंगेश्वर विकासखंड के कितान अपने संबंधित सहकारी सेवा समिति में जाकर खाद्य एवं ऋण प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए सभी समितियों ने आज भी प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा किसानों को बिना परेशानी की खाद बीज मिले और खाद बीज ऋण वितरण में अव्यवस्था ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए दिन वार गांवो में की पाली निर्धारित कर ऋण वितरण का कार्य करने हेतु सभी समिति प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। किसानो से शांति पूर्वक कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। इधर कृषि विभाग के उपसंचालक ने भी बताया कि जिले के सहकारी समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज का भंडारण किया गया है। सहकारी समितियों में पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some
