गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। परम तपस्वी, महान त्यागी, तप चक्रवर्ती मुनि श्री विराग मुनि शुक्रवार 24 मई को अपने लगातार चल रहे 71 वें उपवास के दिन प्रातः 8 बजे फिंगेश्वर की पावन धरा में पधार रहे है। मुनि श्री के साथ 3 मुनिराज एवं 2 म.सा. फिंगेश्वर प्रातः 5 बजे किरवई से बिहार करते हुए पैदल 8 बजे फिंगेश्वर के प्रवेश द्वार अभिषेक ऑटो पहुचेंगे। वहां से सकल जैन श्री संघ फिंगेश्वर द्वारा अगवानी करते हुए जैन मंदिर फिंगेश्वर लाया जावेगा। मुनि श्री का संघ शुक्रवार को ही शाम 04 बजे फिंगेश्वर से महासमुंद के लिए बिहार करते हुए शाम में जामगांव पहुंच रात्रि विश्राम कर प्रातः 5 बजे जामगांव से महासमुंद के लिए बिहार करेगा। धर्मप्रेमी बंधु ज्यादा से ज्यादा संख्या में उनकी अगवानी एवं दोपहर में प्रवचन का लाभ लें। मुनि श्री का आज लगातार किया जाने वाला 71 वां उपवास है।
There is no ads to display, Please add some


