गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत पूरे जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों शासकीय अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों मदरसों तकनीकी शैक्षिक संस्थाओं के माध्यम से 1 से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवाई का सेवन करवाया जाएगा। दवाई का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता के समक्ष ही करवाया जाएगा तथा दवाई को घर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि, इसके माध्यम से बच्चों एवं किशोरों के पोषण स्तर में सुधार एनीमिया की रोकथाम बौद्धिक स्तर में वृद्धि शाला में उपस्थिति अपने वृद्धि जैसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही 17 अगस्त को मॉप अप राउंड होगा जिसमें कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवाई खिलाई जाएगी। इस सम्बंध में दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई और और आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिले में 5.15 लाख हितग्राहियों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें बलौदा बाजार -1.19 लाख,भाटापारा .97 लाख ,कसडोल 1.04 लाख,पलारी.96 लाख और सिमगा.98 लाख निश्चित किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


