गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।इन दिनों एक बार फिर सड़कों पर मवेशी होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाई नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना का भी असर नीहं दिखा। नगर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के हाईवे में गौमाता का जमावड़ा रहता है। ऐेसे में मवेशी दुर्घटना का शिकार तो होते ही है साथ ही राहगीरों को भी दुर्घटना का जोखिम बना रहता है। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर मवेशियों का सड़ में आशियाना ही प्रमुख वजह बनकर सामने आ रही है। भाजपा सरकार को तत्काल रोड में बेवजह यहां वहां घूम रहे जानवरों को नियंत्रित करने वृहद कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। ताकि मुख्य सड़कों पर असामयिक दुर्घटना से बचा जावें।
There is no ads to display, Please add some


